‘हमशकल्स’ में अपने ससुर की नकल करेंगे सैफ अली खान

मुम्बई : सैफ अली खान आने वाली फिल्म ‘हमशकल्स’ में अपने ससुर और गुजरे जमाने के अभिनेता रणधीर कपूर की नकल करते नजर आयेंगे.फिल्म निर्माताओं द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि इस फिल्म में रितेश देशमुख और राम कपूर ने अपनी भूमिकाओं में मेगास्टार अमिताभ बच्चन, शत्रुघ्न सिन्हा और कुछ अन्य […]

मुम्बई : सैफ अली खान आने वाली फिल्म ‘हमशकल्स’ में अपने ससुर और गुजरे जमाने के अभिनेता रणधीर कपूर की नकल करते नजर आयेंगे.फिल्म निर्माताओं द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि इस फिल्म में रितेश देशमुख और राम कपूर ने अपनी भूमिकाओं में मेगास्टार अमिताभ बच्चन, शत्रुघ्न सिन्हा और कुछ अन्य कलाकारों की नकल की है.

विज्ञप्ति के अनुसार ‘हमशकल्स’ के एक दृश्य में सैफ ने रणधीर कपूर की तरह हाव-भाव बनाकर अभिनय किया है. साजिद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में बिपासा बसु, तमन्ना और ऐशा गुप्ता भी अहम किरदार निभा रही हैं. फिल्म 20 जून को रिलीज हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >