बिहार में बॉलीवुड के ”दबंग” सलमान खान समेत सात पर प्राथमिकी

मुजफ्फरपुर : यहां की एक अदालत ने फिल्म अभिनेता सलमान खान और फिल्म लव रात्रि के निर्देशक अभिराज भीनावाला समेत इस फिल्म से जुड़े सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है. एसडीजेएम पूर्वी शैलेंद्र कुमार राय ने लहलादपुर पताही निवासी अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा के परिवाद पर बुधवार को सुनवाई करते […]

मुजफ्फरपुर : यहां की एक अदालत ने फिल्म अभिनेता सलमान खान और फिल्म लव रात्रि के निर्देशक अभिराज भीनावाला समेत इस फिल्म से जुड़े सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है. एसडीजेएम पूर्वी शैलेंद्र कुमार राय ने लहलादपुर पताही निवासी अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा के परिवाद पर बुधवार को सुनवाई करते हुए मिठनपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया.

छह सितंबर को सुधीर कुमार ओझा ने फिल्म अभिनेता सह निर्माता सलमान खान, फिल्म लव रात्रि के अभिनेता आयुष शर्मा, अभिनेत्री वरीना हुसैन, सहायक कलाकार अंशुमन झा, रामू कपूर, रोनित राय, निर्देशक अभिराज भीनावाला पर परिवाद दर्ज कराया था.

अधिवक्ता ने आरोप लगाया है कि पांच सितंबर को उन्होंने यू ट्यूब पर लव रात्रि फिल्म का प्रचार-प्रसार देखा, तो उन्हें लगा कि आरोपितों ने एक साजिश के तहत अपनी फिल्म में हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए मां दुर्गा की उपासना एवं नवरात्रि पर्व का मखौल उड़ाया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >