सलमान खान ने बताया- प्रियंका चोपड़ा ने हजार बार किया था मेरी बहन को कॉल

प्रियंका चोपड़ा लंबे समय बाद सलमान खान की आनेवाली फिल्‍म ‘भारत’ से बॉलीवुड में कमबैक करनेवाली थीं. लेकिन ऐन मौके पर उन्‍होंने इस फिल्‍म से किनारा कर लिया. बताया जा रहा था कि निक जोनास से शादी कर प्‍लानिंग के चलते उन्‍होंने इस फिल्‍म से वॉकआउट किया था. प्रियंका के इस फिल्‍म को छोड़ने के […]

प्रियंका चोपड़ा लंबे समय बाद सलमान खान की आनेवाली फिल्‍म ‘भारत’ से बॉलीवुड में कमबैक करनेवाली थीं. लेकिन ऐन मौके पर उन्‍होंने इस फिल्‍म से किनारा कर लिया. बताया जा रहा था कि निक जोनास से शादी कर प्‍लानिंग के चलते उन्‍होंने इस फिल्‍म से वॉकआउट किया था. प्रियंका के इस फिल्‍म को छोड़ने के बाद भी ऐसी अफवाहें सामने आई थी कि अभिनेत्री के इस कदम से दबंग खान बेहद नाराज़ हैं.

हाल ही में सलमान खान ने बॉम्बे टाइम्स को दिए अपने ताजा इंटरव्यू में फिल्म ‘भारत’ और प्रियंका चोपड़ा पर खुलकर बात की. उन्‍होंने बताया कि प्रियंका इस प्रोजेक्‍ट का हिस्‍सा बनने को लेकर बे‍करार थीं.

यहां भी पढ़ें : सलमान खान से शादी करने के लिये उत्‍तराखंड से मुंबई पहुंची युवती, और फिर…

सलमान ने आगे बताया कि इस फिल्‍म में रोल पाने के लिए उनकी बहन अर्पिता खान को हजार बार कॉल किया था. प्रियंका को फिल्‍म के लिए 75-80 दिनों की शूटिंग करनी थी. उन्‍होंने अभिनेत्री की खातिर शेड्यूल को एडस्‍ट करने की भी बात कही थी लेकिन प्रियंका फिल्‍म छोड़ने की बात पर अड़ी रही.

यहां भी पढ़ें : प्रियंका चोपड़ा से सगाई को लेकर निक जोनास की Ex गर्लफ्रेंड ने कही ये बात

रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका के इस फैसले के बाद सलमान ने उनसे पूछा था कि आखिर सगाई के कारण फिल्‍म छोड़ने की क्‍या जरूरत है ? जिसपर प्रियंका का जवाब था कि वह शादी करना चाहती हैं. सलमान ने यह भी बताया कि, प्रियंका को यह फैसला लेना बहुत मुश्किल रहा होगा क्‍यों‍कि वो इस प्रोजेक्ट के लिए बहुत उत्साहित थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >