VIDEO: टाइगर श्रॉफ को देख बेकाबू हुए फैंस, फीमेल फैन ने कार के दरवाजे को पकड़ लिया और…

टाइगर श्रॉफ थोड़े से समय में दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं. यही कारण है कि वह जहां भी जाते हैं फैंस उन्‍हें घेर लेते हैं. लेकिन कभी-कभी ये सितारों के लिए परेशानी का सबब भी बन जाता है. हाल ही में टाइगर अभिनेत्री दिशा पाटनी संग लंच डेट पर स्पॉट […]

टाइगर श्रॉफ थोड़े से समय में दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं. यही कारण है कि वह जहां भी जाते हैं फैंस उन्‍हें घेर लेते हैं. लेकिन कभी-कभी ये सितारों के लिए परेशानी का सबब भी बन जाता है. हाल ही में टाइगर अभिनेत्री दिशा पाटनी संग लंच डेट पर स्पॉट किये गये. लेकिन जैसे ही वे रेस्‍टोरेंट से बाहर निकले फैंस ने उन्‍हें घेर लिया. टाइगर और दिशा फैंस की धक्‍का-मुक्‍की के बीच फंस गये. दिशा भी थोड़ी घबराई हुई दिखीं.

टाइगर व्‍हाइट चेक शर्ट में नजर आये वहीं दिशा ने ब्‍लू कलर का ड्रेस पहना था. जैसे ही टाइगर रेस्‍टोरेंट से बाहर निकलते हैं फैंस उन्‍हें घेर लेते हैं. सेल्‍फी लेने के चक्‍कर में कई फैंस उन्‍हें हाथ लगाकर कार की ओर जाने से रोक देते हैं.

सोशल मीडिया पर टाइगर और दिशा का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को viralbhayani नामक इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. टाइगर उस समय और परेशान नजर आते हैं जब एक फीमेल फैन कार के दरवाजे के पास पहुंच जाती हैं. टाइगर जैसे ही कार में बैठते हैं उनकी एक फीमेल फैन आकर कार का दरवाजा हाथ लगाकर रोक देती है. महिला इशारा करती हैं कि वो कार का दरवाजा बंद नहीं करने देगी.

हालांकि टाइगर शुरू में फैंस के साथ सेल्‍फी लेते हैं लेकिन धक्‍का-मुक्‍की होने के बाद वह गाड़ी में बैठ जाते हैं. सिक्‍योरिटी गार्ड बड़ी मुश्किल से टाइगर को कार में बिठाते हैं. उनके पीछे दिशा भी है जो यह देखकर थोड़ा घबरा जाती हैं और फिर गार्ड उन्‍हें भी कार में बिठाते हैं.

वर्कफ्रंट की बात करें तो टाइगर जल्‍द ही ‘स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ में नजर आनेवाले हैं. फिल्‍म में अनन्‍या पांडे और तारा सुतानिया भी मुख्‍य भूमिका में हैं. वहीं दिशा, सलमान खान स्‍टारर फिल्‍म भारत में नजर आनेवाली हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >