120 Bahadur के कलाकारों को मिला हॉलीवुड स्टाइल वॉर ट्रेनिंग, डायरेक्टर ने फिल्म मेकिंग को लेकर किए जबरदस्त खुलासे

120 Bahadur: फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर 21 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है. फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया. अब डायरेक्टर रजनीश रैजी घई ने फिल्म की मेकिंग से जुड़ी दिलचस्प कहानी शेयर की.

120 Bahadur: बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर इन दिनों अपनी अगली फिल्म “120 बहादुर” को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. रजनीश राजी घई की ओर से निर्देशित यह फिल्म भारतीय सैन्य इतिहास के सबसे वीरतापूर्ण अध्यायों में से एक, रेजांग ला की वास्तविक लड़ाई पर आधारित है. हाल ही में मूवी का धमाकेदार टीजर रिलीज किया गया था, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया और मूवी देखने की एक्साइटमेंट दिखाई. अब डायरेक्टर ने खुलासा किया है कि इस मूवी को करने के लिए टीम ने कितनी ज्यादा मेहनत की और ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट की टीम से हथियार और राइफल की ट्रनिंग भी ली.

120 बहादुर की मेकिंग को लेकर क्या बोले डायरेक्टर

डायरेक्टर रजनीश रैजी हाल ही में एक इंटरव्यू में फिल्म निर्माण के बारे में और जानकारी देते हुए कहा, “हमने फिल्म को बेहतरीन बनाने के लिए उसी इंटरनेशनल एक्शन टीम को साथ लिया, जिसने “ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट” पर काम किया था, जिसने कई ऑस्कर भी जीते थे. वे महीनों तक भारत में रहे और हमारी टीम को हथियार चलाने, बॉडी लैंग्वेज, हाथापाई और 303 राइफल चलाने की कड़ी ट्रेनिंग दी.”

120 बहादुर में सेना की बारीकी दिखेगी

डायरेक्टर ने आगे कहा, “120 बहादुर में चार्ली कंपनी के सैनिकों की भूमिका निभाने वाले कलाकार वाकई शानदार हैं. उनमें से ज्यादातर पहली बार किसी फिल्म में काम कर रहे हैं. मैंने बेस्ट शॉर्ट के लिए उन्हें काफी कठिन ट्रेनिंग से गुजारा है.” उन्होंने कहा कि एक आर्मी बॉय होने के नाते, मुझे सेना की छोटी से छोटी बारीकी अच्छे से पता है और फिल्म में भी ये सुनिश्चित किया है कि यह सब स्क्रीन पर दर्शकों को भी झलके. मुझे लगता है कि सभी कलाकारों ने धमाकेदार काम किया है और यह कुछ ऐसा है जिसे दुनिया बहुत जल्द देखेगी.”

120 बहादूर किस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज

साल 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान पूर्वी लद्दाख के कठोर सर्दियों के परिदृश्य पर आधारित, 120 बहादुर, 13 कुमाऊं रेजिमेंट के 120 सैनिकों की कहानी कहती है, जिन्होंने लगभग 3,000 चीनी सैनिकों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी. रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट की ओर से निर्मित, फिल्म 21 नवंबर, 2025 को रिलीज़ होने वाली है.

यह भी पढ़ें- Kantara Chapter 1 का बॉलीवुड के इस दिग्गज एक्टर ने किया रिव्यू, बोले- काश बेहतरीन परफॉर्मेंस की तारीफ करने के लिए शब्द होते

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >