VIDEO: माधुरी दीक्षित ने जॉन अब्राहम के साथ इस गाने पर किया ऐसा डांस, देखते रह गये लोग

जॉन अब्राहम और माधुरी दीक्षित का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जॉन की फिल्‍म ‘सत्‍यमेव जयते’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है लेकिन अभी भी वे इसके प्रमोशन में जुटे हुए हैं. जॉन फिल्‍म को प्रमोट करने के लिए हाल ही में रियेलिटी शो ‘डांस दीवाने’ के सेट पर […]

जॉन अब्राहम और माधुरी दीक्षित का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जॉन की फिल्‍म ‘सत्‍यमेव जयते’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है लेकिन अभी भी वे इसके प्रमोशन में जुटे हुए हैं. जॉन फिल्‍म को प्रमोट करने के लिए हाल ही में रियेलिटी शो ‘डांस दीवाने’ के सेट पर पहुंचे थे. शो में माधुरी जज की भूमिका में हैं. शो में एक समय आया जब सबकी निगाहें माधुरी और जॉन पर टिक गई. दोनों का रोमां‍टिक डांस ने दर्शकों का ध्‍यान खींच लिया.

माधुरी ने जॉन के साथ ‘धक धक करने लगा’ गाने पर शानदार डांस किया. दरअसल शो में बैठे फैंस ने दोनों के एकसाथ रोमांस करने की मांग की थी जिसके बाद उन्‍होंने अपने डांस परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत लिया.

https://www.instagram.com/p/BmqDJsZBFu9/?utm_source=ig_embed

यह गाना साल 1992 में रिलीज हुई फिल्‍म ‘बेटा’ का सबसे चर्चित गाना है. इस गाने में माधुरी ने अनिल कपूर के साथ रोमांस किया था. यह गाना इतना पॉपुलर हुआ था कि माधुरी को लोग ‘धक धक गर्ल’ के नाम से पुकारने लगे थे. इस गाने में माधुरी का डांस देखकर फैंस उनके फिर दीवाने हो गये.

बता दें कि जॉन की फिल्‍म सत्‍यमेव जयते बॉक्‍स ऑफिस पर बेहतर प्रदर्शन कर रही है. फिल्‍म 15 अगस्‍त को रिलीज हुई थी और पहले ही दिन धमाकेदार कमाई करते हुए फिल्‍म ने 20 करोड़ की कमाई कर डाली थी. 15 अगस्‍त को ही अक्षय कुमार की गोल्‍ड भी रिलीज हुई है जिसका असर ‘सत्‍यमेव जयते’ पर पड़ा. ‘सत्यमेव जयते’ और अच्छा कलेक्शन कर सकती थी पर कहीं न कहीं अक्षय ने आधा बॉक्स ऑफिस अपने नाम कर ‘गोल्ड’ से 25.25 करोड़ रुपये कमा लिये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >