सिर नीचे पैर ऊपर, दीपिका पादुकोण का यह फोटो हो रहा है वायरल

मुंबई : अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों एक एड की शूटिंग के लिए मलेशिया में हैं और वह सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर फैंस को अपने शेड्यूल से अपडेट कर रही हैं. पिछले दिनों ही एक्ट्रेस ने हैडस्टैंड करते हुए फोटो शेयर की है. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा पर ये तस्वीर शेयर की है. […]

मुंबई : अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों एक एड की शूटिंग के लिए मलेशिया में हैं और वह सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर फैंस को अपने शेड्यूल से अपडेट कर रही हैं. पिछले दिनों ही एक्ट्रेस ने हैडस्टैंड करते हुए फोटो शेयर की है. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा पर ये तस्वीर शेयर की है. जिसमें वे हैडस्टैंड करते हुए नजर आ रही हैं.

खास बातचीत : बोलीं तापसी पन्नू- नेपोटिज्म हो या फेवेरेटिज्म इंडस्ट्री में रहेगा ही

उन्होंने कैप्शन में लिखा- upside down,inside out!!! उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो चली है. फैंस को उनकी ये वर्कआउट फोटो काफी पसंद आ रही है. यहां चर्चा कर दें कि, मलेशिया जाते हुए दीपिका को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था. इस दौरान वे काफी खुश नजर आ रही थीं. दरअसल, उनके बॉयफ्रेंड रणवीर सिंह जो उन्हें एयरपोर्ट छोड़ने आए थे. खबरें हैं कि दीपिका और रणवीर सिंह इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं.

https://www.instagram.com/p/BlFsup8Bxz1/

दोनों की शादी नवंबर में होने की काफी संभावना है. दोनों करीब 5 साल से डेट कर रहे हैं. इस दिनों दीपिका के पास कोई नया फिल्मी प्रोजेक्ट नहीं है. इसलिए अक्सर उन्हें शॉपिंग करते हुए देखा जाता है. खबरों के मुताबिक, दीपिका अपने घरवालों के साथ शादी की शॉपिंग कर रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >