दीपिका पादुकोण ने लिखा-डिप्रेशन में हैं, तो छुपायें नहीं बतायें

मुंबई : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपनी संस्था ‘द लाइफ लव लॉफ फाउंडेशन’ के द्वारा एक संदेश को दोबारा पोस्ट किया जिसमें डिप्रेशन पर बात की गयी है. गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण खुद पहले डिप्रेशन की शिकार थीं, उनकी यह संस्था मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों पर काम करती है. अपने पोस्ट […]


मुंबई :
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपनी संस्था ‘द लाइफ लव लॉफ फाउंडेशन’ के द्वारा एक संदेश को दोबारा पोस्ट किया जिसमें डिप्रेशन पर बात की गयी है. गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण खुद पहले डिप्रेशन की शिकार थीं, उनकी यह संस्था मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों पर काम करती है. अपने पोस्ट में दीपिका ने लिखा- प्रति 40 सेकेंड में एक व्यक्ति आत्महत्या कर लेता है.

उन्होंने WHO के आंकड़ों के जरिये यह बात कही है. साथ ही अपने पोस्ट में मशहूर डिजाइनर केट स्पैड और शेफ एंथनी बोर्डेन के हाल में हुए आत्महत्या की भी चर्चा की है. केट स्पेड और एंथनी बोर्डेन अपने क्षेत्र में अग्रणी थे … और बाहरी दुनिया में उनका ‘सब कुछ था’ और प्रतीत होता था कि वे ‘खुश’ थे . ऐसे में हम कैसे उनसे पूछ सकते हैं कि कैसे उन्होंने अपना पैर तोड़ दिया या वे दुर्घटना के कैसे शिकार बने.

दीपिका के संस्थान का उद्देश्य डिप्रेशन के शिकार लोगों के बारे में बात करना और उनकी समस्याओं को सुलझाना है. यह संस्था लोगों से आग्रह करती है कि वे बीमारी से पीड़ित लोगों से बात करें. 5 जून को मैनहट्टन अपार्टमेंट में केट स्पेड मृत पाई गई थी, बताया गया कि उन्होंने आत्महत्या की थी. बाद में उनके पति ने खुलासा किया कि केट डिप्रेशन की शिकार थी.
दीपिका ने हिंदुस्तान टाइम्स में लिखा, ‘अगर आप इस बीमारी से अपनी लड़ाई का खुलासा करते हैं तो डिप्रेशन का शिकार होने पर बिलकुल शर्मिंदा नहीं हों. कृपया इसे छिपाएं नहीं , क्रोधित न हों, अपने आप को कमजोर ना मानें ना ही इसे अपने चरित्र का दोष. यदि आप उदास हैं तो यह आपकी गलती नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >