पिता की पुण्यतिथि पर भावुक हुईं प्रियंका चोपड़ा, बताया ''सुपरहीरो''

मुंबई : प्रियंका चोपड़ा ने आज अपने पिता अशोक चोपड़ा को उनकी पांचवीं पुण्यतिथि पर ‘ सुपरहीरो ‘ करार देते हुए श्रद्धांजलि दी. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट किया और अपने पिता की पुरानी तस्वीरें डालीं. उन्होंने लिखा , मेरे पिता मेरे सबसे अच्छे दोस्त , मेरे आराध्य और मेरे रक्षक थे. वह मेरे […]

मुंबई : प्रियंका चोपड़ा ने आज अपने पिता अशोक चोपड़ा को उनकी पांचवीं पुण्यतिथि पर ‘ सुपरहीरो ‘ करार देते हुए श्रद्धांजलि दी. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट किया और अपने पिता की पुरानी तस्वीरें डालीं.

उन्होंने लिखा , मेरे पिता मेरे सबसे अच्छे दोस्त , मेरे आराध्य और मेरे रक्षक थे. वह मेरे जीवन का आदर्श थे. वह मेरे सुपरहीरो थे. मैं उनके जैसा बनना चाहती हूं …. वह बहुत ही आत्मविश्वासी थे.

उन्होंने अपने पोस्ट का शीर्षक ‘ आज पांच साल गुजर गये , बहुत याद आते हैं पापा. ‘ अशोक चोपड़ा लंबे समय तक कैंसर से जूझने के बाद 10 जून , 2013 को गुजर गये थे. वह उस वक्त 64 साल के थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >