सलमान के सामने जब अनिल कपूर ने कहा- कभी-कभी पत्‍नी को माधुरी कह देता था और फिर...

सलमान खान इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्‍म रेस 3 को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. लेकिन इसके अलावा उन्‍होंने दस का दम से टीवी पर भी दस्‍तक दे दी है. शो के पहले गेस्‍ट ‘रेस 3’ की स्‍टारकास्‍ट होगी. सलमान अपने कोस्‍टार्स के साथ अच्‍छा संबंध रखते हैं. उन्‍होंने अनिल कपूर, जैकलीन फर्नांडीज, बॉबी देओल, […]

सलमान खान इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्‍म रेस 3 को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. लेकिन इसके अलावा उन्‍होंने दस का दम से टीवी पर भी दस्‍तक दे दी है. शो के पहले गेस्‍ट ‘रेस 3’ की स्‍टारकास्‍ट होगी. सलमान अपने कोस्‍टार्स के साथ अच्‍छा संबंध रखते हैं. उन्‍होंने अनिल कपूर, जैकलीन फर्नांडीज, बॉबी देओल, डेजी शाह और सकीब सलीम के साथ अच्‍छा समय बिताया. गेम के दौरान सलमान के सवाल पर अनिल कपूर ने बड़ा दिलचस्‍प जवाब दिया.

एनडीटीवी के मुताबिक, जब सलमान ने पूछा, कितने प्रतिशत भारतीय अपने जीवनसाथी को किसी और नाम से बुलाते हैं’ जिसपर अनिल कपूर ने मजेदार जवाब दिया जिससे वहां मौजूद एक्‍ट्रर्स और स्‍टूडियों के दर्शक हंस-हंसकर लोट-पोट हो गये.

अपने मजाक और हाजिरजवाबी के लिए मशहूर अभिनेता ने स्‍वीकार किया कि कभी-कभी वे अपनी पत्‍नी सुनीता को माधुरी (माधुरी दीक्षित) कहकर पुकारा करते थे. जब आगे उनसे पूछा गया तो उन्‍होंने शर्मिंदा होते हुए बताया कि वह माधुरी के साथ आये दिन इतना ज्‍यादा काम करते थे कि उन्‍हें अपनी गलती का एहसास ही नहीं हुआ.

अनिल कपूर ने अपनी पत्‍नी के पेशेंस की तारीफ करते हुए कहा, वह उनसे नाराज नहीं हुई क्‍योंकि वह उनकी वर्कलाइफ को समझती थी और हमेशा उन्‍हे सपोर्ट करती आई हैं. बता दें कि अनिल कपूर और माधुरी ने 90 के दशक में कई सुपरहिट फिल्‍में दी है. दोनों पर्दे पर हिट जोड़ी के तौर पर शुमार थे. इस जोड़ी ने ‘राम लखन’, ‘बेटा’, ‘पुकार’, ‘परिंदा’ और ‘किशन कन्‍हैया’ जैसी हिट फिल्‍में दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >