इस एक्‍ट्रेस के साथ डिनर डेट पर स्‍पॉट किये गये क्रिकेटर के.एल राहुल, अभिनेत्री ने बताया सच

टीम इंडिया के मोस्‍ट मोस्ट एलिजबल बैचलर्स में से एक लोकेश राहुल इनदिनों चर्चा में हैं. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में जबरदस्‍त बैटिंग करनेवाले राहुल इनदिनों क्रिकेट को लेकर नहीं बल्कि अपने लव-लाईफ को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में राहुल को टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्‍म ‘मुन्‍ना माइकल’ से डेब्‍यू करनेवाली अभिनेत्री निधि […]

टीम इंडिया के मोस्‍ट मोस्ट एलिजबल बैचलर्स में से एक लोकेश राहुल इनदिनों चर्चा में हैं. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में जबरदस्‍त बैटिंग करनेवाले राहुल इनदिनों क्रिकेट को लेकर नहीं बल्कि अपने लव-लाईफ को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में राहुल को टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्‍म ‘मुन्‍ना माइकल’ से डेब्‍यू करनेवाली अभिनेत्री निधि अग्रवाल के साथ डिनर डेट पर स्‍पॉट किया गया. दोनों के डिनर डेट की तसवीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं.

कहा जा रहा है कि दोनों एकदूसरे को डेट कर रहे हैं. हाल ही में स्‍पॉटब्‍वॉय.कॉम ने निधि अग्रवाल से इस बारे में बात की क्‍या वाकई दोनों को लेकर आ रही खबरें सच है या कोरी अफवाह?

निधि अग्रवाल ने स्‍पॉटब्‍वॉय को बताया,’ हां मैं राहुल के साथ डिनर के लिए बाहर गई थी.’ निधि ने बताया कि वो और राहुल एकदूसरे को पहले से जानते हैं. जब राहुल क्रिकेटर नहीं थे और निधि एक्‍ट्रेस नहीं बनी थीं तभी से हम दोस्‍त हैं. बंगलौर में ये एक साथ कॉलेज नहीं गये हैं लेकिन इनकी दोस्‍ती पुरानी है.

ऐसे में निधि और राहुल आज भी काफी अच्‍छे दोस्‍त हैं. राहुल जब भी मुंबई आते हैं वे निधि से मुलाकात जरूर करते हैं. हालांकि एक क्रिकेटर होने के चलते राहुल अक्‍सर वे बाहर होते हैं, लेकिन जब भी इन्‍हें मिलने का मौका मिलता है वे निधि से मिलते जरूर हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >