21 साल बाद स्‍क्रीन शेयर करेंगे संजय दत्‍त-माधुरी दीक्षित, श्रीदेवी है वजह

धर्मा प्रोडक्‍शन की मल्‍टी स्‍टारर फिल्‍म ‘कलंक’ का पहला पोस्‍टर रिलीज कर दिया है. यह एक एपिक ड्रामा फिल्‍म है जो अगले साल रिलीज होगी. ‘कलंक’ में वरुण धवन, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, संजय दत्‍त, सोनाक्षी सिन्‍हा और आदित्‍य रॉय कपूर मुख्‍य भूमिका में नजर आयेंगे. कुछ देर पहले ही फिल्‍म के पहले पोस्‍टर को […]

धर्मा प्रोडक्‍शन की मल्‍टी स्‍टारर फिल्‍म ‘कलंक’ का पहला पोस्‍टर रिलीज कर दिया है. यह एक एपिक ड्रामा फिल्‍म है जो अगले साल रिलीज होगी. ‘कलंक’ में वरुण धवन, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, संजय दत्‍त, सोनाक्षी सिन्‍हा और आदित्‍य रॉय कपूर मुख्‍य भूमिका में नजर आयेंगे. कुछ देर पहले ही फिल्‍म के पहले पोस्‍टर को जारी किया गया है. आलिया, संजय दत्‍त और करण जौहर समेत कई स्‍टार्स ने इस पोस्‍टर को ट्विटर पर शेयर किया है.

पोस्‍टर को ध्‍यान से देखें तो एक खंडहर नुमा आकृति दिखती है और पहली नजर में यह किसी रहस्‍यभरी दुनिया सी लगती है. यह पोस्‍टर अपने अंदर कई रहस्‍य समेटे हुए नजर आ रहा है.

https://twitter.com/karanjohar/status/986431712639897605?ref_src=twsrc%5Etfw

फिल्‍म का निर्देशन अभिषेक वर्मन करेंगे. इससे पहले वे आलिया और अर्जुन कपूर की फिल्‍म ‘2 स्‍टेट्स’ का निर्देशन कर चुके हैं. फिल्‍म 19 अप्रैल 2019 को रिलीज़ हो रही है.

कहा जा रहा है कि इस फिल्म के लिए पहले श्रीदेवी को चुना गया था पर उनके अचानक निधन की वजह से ये ऑफर माधुरी दीक्षित को दे दिया गया

गैारतलब है कि वरुण और आलिया की एकसाथ चौथी फिल्‍म हैं. दोनों ने ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से डेब्‍यू किया था. इसके बाद ‘हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया’ और ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ जैसी हिट फिल्‍में दी. ‘कलंक’ में लंबे समय बाद माधुरी दीक्षित और संजय दत्‍त की जोड़ी भी साथ नजर आ रही है. इस जोड़ी ने ‘खलनायक’, ‘साजन’ और ‘थानेदार’ जैसी हिट फिल्‍में दी है.

करण जौहर ने अपने एक बयान में कहा था कि ‘कलंक’ की यात्रा उनके लिए बेहद भावुक रही है जो उनके साथ पिछले 15 सालों से जुड़ी हुई है. करण के अनुसार, उनके पिता इस पर प्री प्रोडक्‍शन का काम कर रहे थे और अब उन्‍हें गर्व है कि अभिषेक बर्मन जैसे सक्षम निर्देशन में यह फिल्‍म बनाई जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >