‘अक्टूबर'' में दिखेंगे वरुण धवन, डायरेक्‍टर के बारे में कही ये बात

मुंबई : अभिनेता वरुण धवन इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्‍म ‘अक्‍टूबर’ के प्रमोशन में बिजी है. फिल्‍म के नाम की घोषणा होनेके बाद से ही फिल्‍म सुर्खियों में हैं. ट्रेलर से साफ है कि यह फिल्‍म एक डिफ्रेंट लवस्‍टोरी पर आधारित होगी. वरुण मानते हैं कि निर्देशक सुजीत सरकार के दृष्टिकोण के अनुरूप खुद को ढालना […]

मुंबई : अभिनेता वरुण धवन इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्‍म ‘अक्‍टूबर’ के प्रमोशन में बिजी है. फिल्‍म के नाम की घोषणा होनेके बाद से ही फिल्‍म सुर्खियों में हैं. ट्रेलर से साफ है कि यह फिल्‍म एक डिफ्रेंट लवस्‍टोरी पर आधारित होगी. वरुण मानते हैं कि निर्देशक सुजीत सरकार के दृष्टिकोण के अनुरूप खुद को ढालना उनकी अभी तक की बड़ी उपलब्धियों में से एक है.

‘अक्टूबर’ में सुजित के साथ पहली बार काम करने वाले 30 वर्षीय अभिनेता का कहना है कि इतने ‘प्रतिभावान’ निर्देशक के साथ काम कर व्यक्तिगत तौर पर उनमें काफी निखार आया है. बता दें कि इस फिल्‍म से बनिता संधू बॉलीवुड इंडस्‍ट्री में डेब्‍यू करने जा रही हैं.

वरुण ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘‘मैं कुछ अलग नहीं करूंगा. सुजीत सरकार के दृष्टिकोण के अनुरूप खुद को ढालना और उनके निर्देशन में काम करना मेरी सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है.’

उन्होंने लिखा, ‘हम जब अपने से अधिक प्रतिभावान लोगों के साथ काम करते हैं तो निखरते ही हैं और मेरे लिए यह अनुभव कुछ ऐसा ही था.’ निर्देशक की यह फिल्म पूरी तरह से एक प्रेम कहानी है. फिल्म 13 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >