श्रीदेवी के वो आखिरी 30 मिनट

दुबई : यूएई के अखबार खलीज टाइम्स ने श्रीदेवी के आखिरी 30 मिनट की कहानी छपी है. इसमें कहा गया है कि मौत से पहले आखिरी30 मिनट में श्रीदेवी के साथ क्या हुआ था. अखबार का दावा है कि श्रीदेवी बाथटब में बेसुध गिरी पड़ी थीं. अखबार ने लिखा है, ‘शनिवार रात बोनी कपूर मुंबई […]

दुबई : यूएई के अखबार खलीज टाइम्स ने श्रीदेवी के आखिरी 30 मिनट की कहानी छपी है. इसमें कहा गया है कि मौत से पहले आखिरी30 मिनट में श्रीदेवी के साथ क्या हुआ था. अखबार का दावा है कि श्रीदेवी बाथटब में बेसुध गिरी पड़ी थीं.

अखबार ने लिखा है, ‘शनिवार रात बोनी कपूर मुंबई से वापस जुमैरा एमीरैट्स टॉवर्स होटल लौटे.वह श्रीदेवी को सरप्राइज डिनर पर ले जाना चाहते थे. बोनी कपूर ने होटल के कमरे में श्रीदेवी को उठाया ���र उनसे करीब 15 मिनट तक बात की. बोनी ने श्री को डिनरका न्योता दिया. श्रीदेवी तैयार होने के लिए वॉशरूम में गयीं.’

अखबार ने आगे लिखा, ‘15 मिनट तकश्रीदेवी बाहर नहीं निकलीं, तो बोनी कपूर ने वॉशरूम का दरवाजा खटखटाया. अंदर से दरवाजा नहीं खुला, तो बोनी ने धक्का देकर दरवाजा खोला.उन्होंने देखा कि श्रीदेवी बाथटब में पड़ी हैं. इसके बाद बोनी कपूर ने श्रीदेवी को होश में लाने की कोशिश की, लेकिन श्रीदेवी नहीं उठीं.’

अखबार के मुताबिक, इसके बाद बोनी ने अपने दोस्त को फोन किया. उसके बाद पुलिस को जानकारी दी गयी. पुलिस फौरन होटल के कमरे में पहुंची, लेकिन तब तक श्रीदेवी इस दुनिया से जा चुकी थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >