पति करण का बर्थडे सेलीब्रेट करने गोवा पहुंची बिपाशा बसु, देखें सेलीब्रेशन की तसवीरें

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस बिपाशा बसु अपने पति करण सिंह ग्रोवर को बेहद प्‍यार करती हैं और किसी भी खास मौके को इंज्‍वॉय करती हैं. अब वे अपने लकी चार्म करण का बर्थडे मनाने गोवा पहुंची हैं. बिपाशा ने पति के जन्‍मदिन की खास तैयारियां की और इंडस्‍ट्री के इस क्‍यूट कपल ने मुंबई के भीड़भाड़ से […]

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस बिपाशा बसु अपने पति करण सिंह ग्रोवर को बेहद प्‍यार करती हैं और किसी भी खास मौके को इंज्‍वॉय करती हैं. अब वे अपने लकी चार्म करण का बर्थडे मनाने गोवा पहुंची हैं. बिपाशा ने पति के जन्‍मदिन की खास तैयारियां की और इंडस्‍ट्री के इस क्‍यूट कपल ने मुंबई के भीड़भाड़ से दूर गोवा में करीबियों संग बर्थडे मनाया. बर्थडे की कई तसवीरें और वीडियोज सामने आये हैं, जिसमें दोनों स्‍टार बर्थडे इंज्‍वॉय करते नजर आ रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/Bfa2XIag-ta/

बिपाशा ने शादी के बाद फिलहाल किसी प्रोजेक्‍ट को हाथ नहीं लगाया है. हालांकि करण करण फिलहाल ‘3 देव’ और ‘फिर्की’ में व्यस्त हैं. पिछले दिनों खबरें थी कि दोनों टीवी रियेलिटी शो को जज करते नजर आयेंगे लेकिन फिर इस बारे में दोनों की ओर से कोई कमिटमेंट नहीं आया. करण ने साल 2015 में फिल्‍म अलोन से अपने फिल्‍मी करियर की शुरुआत की थी.

https://www.instagram.com/p/Bfdf08wgdRr/

अलोन की शूटिंग दौरान ही बिपाशा और करण के बीच नजदीकियां बढ़ी थी, जिसके बाद से ही दोनों के डेट की खबरें आने लगी थी. फिल्‍म में दोनों की सिजलिंग कैमेस्‍ट्री को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था.

https://www.instagram.com/p/Bfgl3VxnrpY/

करण टीवी की दुनिया का जानामाना चेहरा है. उन्‍होंने साल 2004 में टीवी शो ‘कितनी मस्त है जिंदगी’ से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद वे ‘कसौटी जिंदगी की (2005-06)’, ‘दिल मिल गए (2007-10), ‘कबूल है (2012-13)’ जैसे सीरियल्‍स के अलावा कई रिएलिटी शोज में नजर आ चुके हैं.

https://www.instagram.com/p/Bfgr4spHRzj/
https://www.instagram.com/p/BfgqwUKHhMj/

करण अपने प्रोफेशनल लार्इफ के अलावा अपनी पर्सनल लाईफ को लेकर भी खासा सुर्खियों में रहे. बिपाशा करण की तीसरी पत्‍नी हैं. करण ने साल 2008 में टीवी अभिनेत्री श्रद्धा निगम से पहली शादी की थी, लेकिन शादी के 10 महीने बाद ही दोनों का तलाक हो गया था. दूसरी शादी उन्होंने टीवी स्‍टार जेनिफर विगेंट से की थी. लेकिन यह रिश्‍ता भी ज्‍यादा दिनों तक चल नहीं पाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >