प्रेग्‍नेंसी की खबरों पर फिर गुस्‍साईं बिपाशा बसु, ट्वीट कर कह दी ये बात

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर इनदिनों फिल्‍मों से दूर एकदूसरे के साथ क्‍वालिटी टाइम स्‍पेंड कर रहे हैं. दोनों अक्‍सर अपनी तसवीरों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं. हाल ही में बिपाशा एक बार फिर चर्चा में आई जब वे अस्‍पताल के सामने दिखीं और उनकी प्रेग्‍नेंट होने की खबरों ने जोर पकड़ा. […]

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर इनदिनों फिल्‍मों से दूर एकदूसरे के साथ क्‍वालिटी टाइम स्‍पेंड कर रहे हैं. दोनों अक्‍सर अपनी तसवीरों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं. हाल ही में बिपाशा एक बार फिर चर्चा में आई जब वे अस्‍पताल के सामने दिखीं और उनकी प्रेग्‍नेंट होने की खबरों ने जोर पकड़ा. सोशल मीडिया पर कई फेक तसवीरें भी खूब वायरल हुईं. लेकिन अब खुद बिपाशा ने इन झूठी खबरों की अच्‍छे से खबर ली है और पूरा मामला साफ कर दिया है. उन्‍होंने ट्विटर पर अपना गुस्‍सा जाहिर किया है और ऐसी खबरों को अफवाह बताया है.

उन्‍होंने लिखा,’ मैं फिर से हैरान हूं. मैंने कार में बैठते समय बैग अपनी गोद में क्‍या रख लिया कुछ मीडिया संस्‍थानों ने तो मेरी प्रेग्‍नेंसी की खबरें ही उड़ा दीं…दोस्‍तों मैं प्रेग्‍नेंट नहीं हूं…बहुत गुस्‍सा आ रहा है…शांत रहें…यह तभी होगा जब हम चाहेंगे.’ बिपाशा और करण फिल्‍मों से भले ही दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों खासा एक्टिव रहते हैं.

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब ‘अलोन’ अभिनेत्री के प्रेग्‍नेंट होने की खबरें आई है. इससे पहले भी ऐसा हो चुका है और बिपाशा ने ट्विटर पर इन खबरों को खारिज किया है. शादी के बाद फिलहाल दोनों स्‍टार्स की कोई फिल्‍म नहीं आई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >