पति करण संग हॉस्पिटल पहुंची बिपाशा बसु, क्‍या बात है ?

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु इनदिनों फिल्‍मों से दूर है. लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी तसवीरें छाई रहती है. एकबार फिर से वे सुर्खियों में आ गईं हैं. उन्‍हें पति करण सिंह ग्रोवर के साथ मुंबई के एक हॉस्पिटल के बाहर स्‍पॉट किया गया. जिसके बाद किसी गुडन्‍यूज की सुगबुगाहट तेज हो गई. बता दें कि […]

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु इनदिनों फिल्‍मों से दूर है. लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी तसवीरें छाई रहती है. एकबार फिर से वे सुर्खियों में आ गईं हैं. उन्‍हें पति करण सिंह ग्रोवर के साथ मुंबई के एक हॉस्पिटल के बाहर स्‍पॉट किया गया. जिसके बाद किसी गुडन्‍यूज की सुगबुगाहट तेज हो गई. बता दें कि दोनों की शादी 30 अप्रैल 2016 को हुई थी, जिसके बाद दोनों विदेशों की सैर कर रहे थे.

इससे पहले की गुडन्‍यूज के अफवाहों से बाजार गर्म हो, इस कपल के करीबी सूत्र ने बताया कि, गुडन्‍यूज होने की खबर महज एक अफवाह है. ऐसी कोई बात नहीं है. सूत्र के अनुसार, बिपाशा खुद की नहीं बल्कि करण की वजह से हॉस्पिटल गई थी. दरअसल करण के पेट में इंफेक्‍शन हुआ था. इसी कारण दोनों हॉस्पिटल गये थे.

बता दें कि, इससे पहले भी मार्च में ऐसी खबरें थी कि बिपाशा प्रेग्‍नेंट है. जिसके बाद बिपाशा ने खुद ट्विटर पर एक बयान जारी कर कहा था कि वो प्रेग्‍नेंट नहीं है. साथ ही बिपाशा ने यह भी कहा था कि फिलहाल हम बेबी प्‍लान नहीं कर रहे हैं, अगर ऐसी कोई गुडन्‍यूज होगी तो वे अपने शुभचिंतकों से जरूर शेयर करेंगी. बिपाशा ने शादी के बाद फिलहाल कोई फिल्‍म नहीं की है और न ही किसी प्रोजेक्‍ट के बारे में बात की है.

कहा जा रहा है कि बिपाशा और करण जल्‍द ही टीवी शो में नजर आ सकते हैं. वे स्‍टार प्‍लस के रियेलिटी शो ‘इंडियाज नेक्‍स्‍ट सुपरस्‍टार’ को जज करेंगे. करण और बिपाशा दोनों ही सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं और अपने टूर के साथ हर खास मौके की जानकारी देते रहते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >