लोगों को पसंद नहीं आया ट्विंकल खन्‍ना का ये अंदाज, लिखा- ”…बुरी बात है मैडम”

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार की पत्‍नी और अभिनेत्री से लेखिका बनीं ट्विंकल खन्‍ना अपनी एक तसवीर को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गई हैं. इस तसवीर में ट्विंकल किताबों के ऊपर बैठकर पोज़ दे रही हैं. दरअसल, ट्विंकल ने वोग मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया है. लेकिन लगता है लोगों को ट्विंकल खन्‍ना […]

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार की पत्‍नी और अभिनेत्री से लेखिका बनीं ट्विंकल खन्‍ना अपनी एक तसवीर को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गई हैं. इस तसवीर में ट्विंकल किताबों के ऊपर बैठकर पोज़ दे रही हैं. दरअसल, ट्विंकल ने वोग मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया है. लेकिन लगता है लोगों को ट्विंकल खन्‍ना का ये अंदाज पसंद नहीं आया और उन्‍होंने सोशल मीडिया पर उन्‍हें ट्रोल करना शुरू कर दिया.

तसवीर में दिख रहा है कि ट्विंकल ने नाइट ड्रेस पहना है. वह किताबों के ढ़ेर पर बैठी हुई है और उनका एक पैर किताबों के ढेर के बीच रखे एक छोटे से स्‍टूल पर है. मंगलवार को ट्विंकल ने अपनी यह तसवीर अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्‍ट की थी. लेकिन लोगों ने स्‍टूल को भी किताबें समझकर ट्विंकल को ट्रोल करना शुरू कर दिया.

ट्रोल होने के बाद ट्विंकल खन्‍ना ने सोशल मीडिया पर सफाई देते हुए कहा कि उनका पैर किताब पर नहीं बल्कि स्‍टूल पर है. उन्‍होंने इंस्‍टाग्राम पर लिखा,’ आसानी से गुस्‍सा हो जानेवाले लोगों के लिए- मेरा पैर स्‍टूल पर है, किताब पर नहीं क्‍योंकि मैं नहीं चाहती के धूल किताब के कवर पर लगे. इसके अलावा मुझे किताबों पर बैठने, उनके पास सोने, यहां तक कि बाथरूम में पढ़ने के लिए उनका ढेर लगाने से कोई दिक्‍कत नहीं है.’

उन्‍होंने आगे लिखा,’ बुद्धि के देवता आपके पास तब आयेंगे जब आप उन्‍हें पढ़ेंगे, न कि पूजा करेंगे. इस किताबी कीड़े की ओर से ढेर सारी खुशियां और प्‍यार.’

सोशल मीडिया पर उन्‍हें लेकर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं:

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >