मैंने खुद को काफी नुकसान पहुंचाया है: कपिल शर्मा

मुंबई: अपने साथी कलाकार सुनील ग्रोवर से झड़प तो कभी शाहरुख खान और अनिल कपूर जैसे बडे बॉलीवुड कलाकारों के साथ शूटिंग रद्द करने वाले हास्यकलाकार कपिल शर्मा का मानना है कि यह साल शुरू से ही उनके लिये कुछ खास नहीं रहा. अभिनेता और हास्यकलाकार ने हालांकि अब कहा है कि उनके व्यवहार से […]

मुंबई: अपने साथी कलाकार सुनील ग्रोवर से झड़प तो कभी शाहरुख खान और अनिल कपूर जैसे बडे बॉलीवुड कलाकारों के साथ शूटिंग रद्द करने वाले हास्यकलाकार कपिल शर्मा का मानना है कि यह साल शुरू से ही उनके लिये कुछ खास नहीं रहा. अभिनेता और हास्यकलाकार ने हालांकि अब कहा है कि उनके व्यवहार से जुडे मुद्दे उनके काम के व्यस्त कार्यक्रम की वजह से थे.

कपिल ने कहा, मैंने खुद को काफी नुकसान पहुंचाया है और मुझे लगता है कि तीन और महीने बीत जायेंगे जिसके बाद मैं पूरी तरह उबर जाउंगा. लोग मुझसे सुनील के साथ हुई लडाई के बारे में पूछते हैं और मैं सहमत हूं कि यह मेरी गलती थी.

लोगों को लगता है कि मुझे किसी के साथ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिये, अगर कोई मुझसे पूछता कि मैं क्यों चिल्लाया और उसे गाली दी तो मैं उसे बताता. वैसे वो भी मुझ पर चिल्लाया था.

अभिनेता अपनी आने वाली फिल्म फिरंगी के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर बोल रहे थे. कपिल ने कहा कि उनकी कभी की सुनील से बडी लडाई नहीं हुई लेकिन चीजों को बेवजह तूल दिया गया. उन्होंने कहा कि वह सुनील का सम्मान करते हैं तो उनके साथ फिर मिलकर काम करना चाहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >