...तो इस वजह से Deepavali से दूर रहेंगी DeepikaPadukone ?

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हर साल दीवाली का बेसब्री से इंतजार करती हैं, क्योंकि एक दीवाली ही ऐसा त्योहार जब वहअपने कामकाज से समय निकाल कर परिवारवालों के साथ इस त्योहार को मनाती हैं. लेकिन इस साल दीपिका परिवार के साथ अपने इस पसंदीदा त्योहार को नहीं मना पायेंगी, क्योंकि इस साल दीपिका ने अपना यह […]

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हर साल दीवाली का बेसब्री से इंतजार करती हैं, क्योंकि एक दीवाली ही ऐसा त्योहार जब वहअपने कामकाज से समय निकाल कर परिवारवालों के साथ इस त्योहार को मनाती हैं.

लेकिन इस साल दीपिका परिवार के साथ अपने इस पसंदीदा त्योहार को नहीं मना पायेंगी, क्योंकि इस साल दीपिका ने अपना यह समय उनके काम को समर्पित कर दिया है.

दीपिका दीवाली के मौके पर हर साल अपने घर जाती हैं और वहां एक आम लड़की की तरह दीवाली की तैयारियों में अपनी मां और बहन की मदद करती हैं.

जहां वह तरह-तरह के पकवान बना कर और दिये जला कर दीवाली के इस त्योहार को और यादगार बना देती है. साथ ही अपने रिश्तेदारों के लिए, अपनी बहन के साथ दीवाली के गिफ्ट पैकिंग करना, ये सभी इस साल दीपिका बहुत मिस करेंगी.

दीवाली के मौके पर दीपिका अपनी आगामी फिल्म ‘पद्मावती’ का प्रचार करेंगी और इस तरह इस साल काम को समर्पित दीवाली का जश्न मनायेंगी.

– उर्मिला कोरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >