दबंग-3 में मैं कोई भी किरदार निभाने को तैयार हूं : सोनाक्षी

बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि दबंग-3 में उन्हें कोई भी किरदार मिले, वह करने के लिये तैयार हैं. सोनाक्षी ने वर्ष 2010 में प्रदर्शित फिल्म दबंग से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसके बाद सोनाक्षी ने दबंग-2 में काम किया. सोनाक्षी दबंग-3 में काम करने के लिए पूरी तरह से […]

बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि दबंग-3 में उन्हें कोई भी किरदार मिले, वह करने के लिये तैयार हैं. सोनाक्षी ने वर्ष 2010 में प्रदर्शित फिल्म दबंग से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसके बाद सोनाक्षी ने दबंग-2 में काम किया.
सोनाक्षी दबंग-3 में काम करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. उन्होंने तय कर लिया है कि इस फिल्म में उन्हें रोल करना ही है. सोनाक्षी का कहना है कि मैं नहीं जानती कि मुझे कितना बड़ा रोल मिलेगा, लेकिन मुझे जो मिलेगा मैं करूंगी. मुझे फिल्म का सबसे छोटा रोल भी मिलेगा, तो भी मैं ये फिल्म करूंगी.अब मैं अरबाज़ भाई और सलमान पर छोड़ चुकी हूं कि मेरा रोल कितना बड़ा होगा.बस मैं दबंग में कोई भी रोल करने को तैयार हूं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >