#PHOTO: मम्‍मी बनने के बाद करीना कपूर का पहला हॉट फोटोशूट, क्‍या आपने देखा ?

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर पिछले साल दिसंबर में मम्‍मी बनी थी और उनका एक क्‍यूट सा बेटा तैमूर अली खान हैं. वहीं मम्‍मी बनने के कुछ दिनों बाद ही करीना ने पुरानी शेप में वापस आने के लिए जिम में पसीना बहाना शुरू कर दिया. फरवरी से ही अपने वजन को लेकर कड़ी मेहनत और […]

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर पिछले साल दिसंबर में मम्‍मी बनी थी और उनका एक क्‍यूट सा बेटा तैमूर अली खान हैं. वहीं मम्‍मी बनने के कुछ दिनों बाद ही करीना ने पुरानी शेप में वापस आने के लिए जिम में पसीना बहाना शुरू कर दिया. फरवरी से ही अपने वजन को लेकर कड़ी मेहनत और एक्‍सरसाइज कर रहीं करीना अब बेहतरीन शेप में आ गई हैं. हाल ही में मम्‍मी बनने के बाद उनकी पहली फोटोशूट की तसवीरें आई है जिसमें वे बेहद खूबसूरत और हॉट लग रही हैं.

https://www.instagram.com/p/BYsn-fjDgDr/

करीना की ये तसवीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. करीना बेबी पिंक और ऑफ वाइट आउटफिट में नजर आ रही हैं. यह फोटोशूट करीना ने फिल्‍मफेयर मैगजीन के सितंबर के ईशू, ‘द बिग फैशन ईशू’ के लिए कराया है. यह पूरा फोटोशूट पेस्‍टल कलर्स के शेड्स को दिखाते हुए है. करीना के इस फोटोशूट की कई तसवीरें उनके फैनक्‍लब ने शेयर की है. करीना फिलहाल अपने बेटे तैमूर के साथ क्‍वालिटी टाइम स्‍पेंड कर रही हैं.

https://www.instagram.com/p/BYsmh53D9ds/

करीना जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘वीरे दी वेंडिग’ से फिल्‍मों में वापसी करने जा रही हैं. फिल्‍म में उनके अलावा सोनम कपूर और स्‍वरा भास्‍कर मुख्‍य भूमिका में हैं.

https://www.instagram.com/p/BYsmKbpD9SS/
https://www.instagram.com/p/BYtetsbj0WL/

करीना आखिरी बार फिल्‍म ‘की एंड का’ में नजर आई थीं. फिल्‍म वे अर्जुन कपूर के आपोजिट नजर आई थीं.

https://www.instagram.com/p/BYsx8pNjJbe/
https://www.instagram.com/p/BYslLKGDI2B/

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >