अब मराठी फिल्म बनाएंगी ''धक धक गर्ल'' माधुरी दीक्षित

बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित एक निर्माता के रूप में अपने नए सफर की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं. वह मराठी फिल्मों के साथ वापसी करेंगी.एक बयान के मुताबिक, इस फैमिली एंटरटेनर फिल्म का निर्देशन स्वप्नानील जयकर करेंगे और यह फिल्म माधुरी के आरएनएम मूविंग पिक्चर्स के बैनर तले निर्मित होगी जो कि पहले ही […]

बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित एक निर्माता के रूप में अपने नए सफर की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं. वह मराठी फिल्मों के साथ वापसी करेंगी.एक बयान के मुताबिक, इस फैमिली एंटरटेनर फिल्म का निर्देशन स्वप्नानील जयकर करेंगे और यह फिल्म माधुरी के आरएनएम मूविंग पिक्चर्स के बैनर तले निर्मित होगी जो कि पहले ही ई-लर्निग और डीटीएच सामग्री के साथ आ चुकी है.
माधुरी ने कहा, हम आरएनएम मूविंग पिक्चर्स में इस नई भूमिका में कदम रखने और प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू करने के लिए बहुत उत्साहित हैं. यह पारिवारिक फिल्म है और हमारी टीम बहुत प्यारी है. मैं जल्द ही शूटिंग शुरू करने के लिए एक्साइटेड हूं. योगेश विनायक जोशी द्वारा लिखित फिल्म अगले साल रिलीज होगी. इस बीच, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा यूएस नेटवर्क एबीसी के लिए माधुरी के जीवन पर आधारित कॉमेडी श्रृंखला का निर्माण कर रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >