मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने भले ही एकदूसरे से तलाक ले लिया हो, लेकिन आज भी दोनों के रिश्ते मजबूत हैं. 4 अगस्त को अरबाज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं. ऐसे में उनकी बर्थडे पार्टी का आयोजन गुरुवार रात को किया गया जिसमें उनके करीबी शामिल हुए. इस मौके पर मलाइका भी मौजूद थी जिन्होंने मलाइका का बर्थडे बड़े जोर-शोर से मनाया. मलाइका और उनकी बहन अमृता ने खास तैयारियां की थी. स्पेशल केक की तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है. केक के साथ-साथ मलाइका ने इस पार्टी को और इंज्वॉयफुल बनाने के लिए तरबूज भी कटवाया, जिसका वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियो में अरबाज फनी अंदाज में तरबूज काटते नजर आ रहे हैं.
वीडियो शयर करते हुए मलाइका ने लिखा,’ अरबूज के लिए तरबूज, 50वें जन्मदिन की बढ़ाई. हमेशा खुश रहें.’ वेीडियो में वे वेजिटेबल कटर से तरबूज काट रहे हैं और इस दौरान उनकी हंसी नहीं रूक रही है. साथ ही उनके परिवार और दोस्तों के भी हंसने की आवाज आ रही है. वीडियो देखकर साफ लग रहा है कि अरबाज अपना बर्थडे खूब इंज्वॉय कर रहे होंगे. भले ही अरबाज और मलाइका एकदूसरे से दूर हो गये हों, लेकिन अक्सर खास मौकों पर फैमिली के साथ नजर आ ही जाते हैं.
https://www.instagram.com/p/BXV6BXKFMAQ/
https://www.instagram.com/p/BXV4sLrjxaC/
https://www.instagram.com/p/BXV7XZnlXd6/
बॉलीवुड की सबसे मजबूत कपल माने जाने दोनों कलाकारों ने 6 साल डेट करने के बाद वर्ष 1998 में शादी की थी. दोनों की मुलाकात 1992 में विज्ञापन शूटिंग के दौरान हुई थी. लेकिन 18 सालों के बंधन को दोनों ने तोड़ क्यों दिया, इसकी वजह का कोई खुलासा नहीं हो पाया है. पिछले दिनों खबरें यह भी थीं कि दोनों इस रिश्ते को एक और मौका देना चाहते हैं लेकिन फिर एक-दूसरे को इग्नोर करते नजर आये.
