बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने हाल ही में अचानक एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कैटरीना कैफ के लिए बर्थडे सॉन्ग गाकर सबको हैरान कर दिया. दरअसल मौका था आईफा अवार्ड 2017 के आगाज के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस का. इस मौके पर कैटरीना कैफ, अनुपम खेर, आलिया भट्ट, शाहिद कपूर, कृति सैनन और सुशांत सिंह राजपूत और वरुण धवन जैसे कई सितारे मंच पर मौजूद थे. सभी एक्टर्स मीडिया से आईफा को लेकर अपने अनुभव साझा कर रहे थे, वहीं जब सलमान की बार आई तो वे आईफा की तारीख भूल गये. लेकिन बातों-बातों में ये भी कह गये कि उन्हें सिर्फ कैटरीना का बर्थडे याद रहता है.
दरअसल सलमान आईफ की डेट भूल तो उन्होंने अपने बगल में खड़े अनुपम खेर से पूछा कि आईफ कब है? उनकी बात सुनकर अनुपम खेर भी अपनी हंसी नहीं रोक पाये. उन्होंने सलमान को बताया के आईफा 15 जुलाई को है. सभी के उन्हें चीयर करने के बारद सलमान ने मीडिया से साफतौर पर कहा कि उन्हें तारीखें याद नहीं रहती. इसके बाद बातों-बातों में बोले कि मुझे सिर्फ कैटरीना का बर्थडे याद रहता है. सलमान यहीं पर नहीं रुके, बल्कि कैटरीना के लिए बर्थडे सॉन्ग गाकर सबको हैरान कर दिया. बता दें कि कैटरीना का जन्मदिन 16 जुलाई को है.
सलमान के साथ-साथ स्टेज पर मौजूद सभी स्टार्स ने कैटरीना के लिए बर्थडे सॉन्ग गाया. जिसके बाद कैटरीना ने सबको हाथ जोड़कर थैंक्यू कहा. बता दें कि कैटरीना एकबार फिर सलमान के साथ ‘टाइगर जिंदा है’ में नजर आनेवाली हैं. अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में एक्शन करती नजर आनेवाली हैं. कैटरीना सलमान के साथ फिल्म ‘एक था टाइगर’ में काम कर चुकी हैं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. फिल्म के सेट की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है जिसे दर्शक खास पसंद कर रहे हैं.
इसके अलावा कैटरीना की फिल्म ‘जग्गा जासूस’ 14 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं. अनुराग बसु के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं. इसी फिल्म के दौरान रणबीर और कैटरीना का ब्रेकअप हो गया था जिससे इस फिल्म की शूटिंग भी काफी प्रभावित हुई थी. हालांकि फिल्म को ध्यान में रखते हुए दोनों इस फिल्म का एकसाथ प्रमोशन कर रहे हैं.
