रजनीकांत की बेटी सौंदर्या का पति अश्विन से तलाक हुआ

नयी दिल्ली: दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी सौंदर्या का कल तलाक हो गया. कल चेन्नई के एक फैमिली कोर्ट में सौंदर्या का तलाक उनके पति अश्विन रामकुमार से हो गया. गौरतलब है कि सौंदर्या और अश्विन पिछले एक साल से अलग रह रहे थे और दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने […]

नयी दिल्ली: दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी सौंदर्या का कल तलाक हो गया. कल चेन्नई के एक फैमिली कोर्ट में सौंदर्या का तलाक उनके पति अश्विन रामकुमार से हो गया.

गौरतलब है कि सौंदर्या और अश्विन पिछले एक साल से अलग रह रहे थे और दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया. तलाक का कारण विचारों का अलग होना बताया जा रहा है.
सौंदर्या रजनीकांत और लता की छोटी बेटी हैं. इनकी शादी वर्ष 2010 में हुई थी. इनका एक बेटा वेद है. पिछले साल सौंदर्या और अश्विन के बीच मतभेद उभरा और दोनों ने तलाक के लिए अर्जी दी और अंतत: चार जुलाई को उनका तलाक हो गया. सौंदर्या ने 1999 में फिल्म ‘पदायप्पा’ से बतौर ग्राफिक डिजाइनर डेब्यू की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >