करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ आपको याद है न? जी हां, साल 2012 में आयी वहीफिल्म, जिसने बॉलीवुड को तीन स्टार्स दिये- आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा.
पिछले कुछ समय से करण इस फिल्म का सीक्वल प्लान कर रहे हैं और इसके लीड रोल के लिए वह फ्रेश चेहरों की तलाश में थे. अब उनकी तलाश पूरी हो गयी है.
https://www.instagram.com/p/BVwjdvrgrDR/
पहले कयास लगाये जा रहे थे कि ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ के नाम से बननेवाली करण की यह फिल्म श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म होगी.
कभी ऐसी चर्चा होती कि इस फिल्म में सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रख सकती हैं. यही नहीं, टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड के रूप में मशहूर दिशा पटानी का नाम भी इस फिल्म से जुड़ा. लेकिन ये सब कोरे कयास ही निकले.
अब खबर है कि चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे ने इन दोनों को पीछे छाेड़ते हुए टाइगर श्रॉफ के साथ अपनेलिए यह फिल्म पक्की कर ली है.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करण जौहर के प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में अब टाइगर श्रॉफ के साथ अनन्या पांडे नजर आ सकती हैं.
बताते चलें कि 18 साल की अनन्या की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उनकी मां भावना पांडे अक्सर ही शेयर करती रहती हैं. चंकी पांडे इन दिनों परिवार के साथ वेकेशन के लिए केलिफोर्निया गये हुए हैं.
https://www.instagram.com/p/BVsC-Qfl419/
यहां से चंकी की पत्नी भावना पांडे ने अपने और अपनी बेटियों के साथ की कई फोटो शेयर किये हैं. बताया जाता है कि जहां पहली फिल्म में दो लड़के और एक लड़का नजर आये थे, वहीं दूसरी फिल्म में एक लड़के के साथ दो हीरोइन नजर आने वाली हैं.
