Bollywood Clips: रोमांस के ठीक पहले हुमा ने नवाज को कहा ‘भाई’, कैमरे पर लगे रोने

Bollywood Clips: हुमा कुरैशी ने एक वीडियो में बताया कि गैंग्स ऑफ वासेपुर के रोमांटिक सीन से ठीक पहले उन्होंने नवाजुद्दीन को “भाई” कह दिया, जिससे वह असहज हो गए. अब इस मामले पर हुमा चुटकी लेती दिखी हैं. पढे़ं पूरी खबर…

Bollywood Clips: हमारी पहली हीरोइन हमको ‘नवाज भाई’ बोल दी… अब हम कैसे रोमांस करें? दरअसल, बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को रोमांटिक सीन से ठीक पहले भाई बोल दिया था. इस पर उन्हें रोमांटिक सीन करने में दिक्कत होती थी. सीन में वह आगे रोने भी लगे. इसपर जब हुमा कुरैशी से पूछा गया तो वे बोलीं कि सेट पर सब उनको भाई बोलते थे तो मैंने भी बोल दिया. दरअसल, वो गलती मेरी है. उन्होंने मुझे बहुत प्यार से बोला भी देखो हुमा, तुम मुझे मन से जो मानना चाहती हो मानो, बस यार रोमांटिक सीन्स के एकदम पहले तो भाई मत बोलो यार… थोड़ा मतलब इट्स लिटिल ऑफ.

दरअसल, हुमा कुरैशी ने हाल ही में एक युट्यूब चैनल को दिये पॉडकास्ट में यह बात कही है. जिस सीन की यहां बात हो रही है वह गैंग्स ऑफ वासेपुर फिल्म का है. 

कोयला माफियाओं की आपसी दुश्मनी की कहानी

गैंग्स ऑफ वासेपुर अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित एक कल्ट क्लासिक क्राइम-ड्रामा फिल्म है, जो बिहार-झारखंड के कोयला माफिया और आपसी दुश्मनी की कहानी को बेहद कच्चे और असली अंदाज में दिखाती है. फिल्म की जड़ें दशकों पुरानी दुश्मनी, सत्ता की भूख, लालच और बदले के खूनी खेल में फंसी हुई हैं. इसकी कहानी शाहिद खान, सरदार खान, रामाधीर सिंह और फैज़ल खान जैसे किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी दुश्मनी पीढ़ियों तक खिंचती है. दमदार डायलॉग, रियलिस्टिक माहौल और देसी टच इस फिल्म को अलग पहचान देते हैं.

शानदार एक्टिंग, स्क्रीनप्ले और संगीत ने फिल्म को अलग पहचान दिलायी

दूसरे हिस्से में फिल्म बदले की आग को और तेज कर देती है, जहां फैजल खान अपने पिता की मौत का हिसाब चुकाने के लिए कदम दर कदम आगे बढ़ता है. एक्शन, खून-खराबा और इमोशन का ऐसा मिक्सचर देखने को मिलता है, जो लोगों को रोमांचित करता है. शानदार एक्टिंग, मजबूत स्क्रीनप्ले और अनोखा संगीत फिल्म को एक कल्ट स्टेटस दिलाता है. 

यह भी पढ़ें: OTT Crime Thriller Movie: बॉयफ्रेंड संग मिलकर सास की हत्या, इस क्राइम-थ्रिलर फिल्म को देख सन्न रह जाएगा माथा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >