बिहार की शान Pankaj Tripathi का असली नाम जानते हैं आप, गांव की लड़कियों को यूं करते थे इम्प्रेस

Pankaj Tripathi: पंकज त्रिपाठी की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. क्या आप जानते हैं कि बिहार के रहने वाले इस एक्टर ने अपना सरनेम क्यों अचानक बदल दिया था.

Pankaj Tripathi: बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. एक्टर ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा है. हाल ही में आई मिर्जापुर 3 में कालीन भैया के रूप में एक्टर ने वाहवाही बटोरी. बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी अदाकारी से जलवा बिखरने वाले पंकज त्रिपाठी वास्तव में बिहार के गोपालगंज जिले के बेलसंड गांव में पले-बढ़े हैं. उनके पिता एक किसान और पुजारी थे और उनका पालन-पोषण बेहद सादगी में हुआ था.

क्या आप जानते हैं पंकज त्रिपाठी ने भी बदला है अपना सरनेम

पंकज त्रिपाठी जब अपने करियर में आगे बढ़ने की सोच रहे थे, तो एक्टर ने अपना टाइटल बदला था. जी हां एक इंटरव्यू में एक्टर ने फैंस के साथ इस मजेदार किस्से को शेयर किया. पंकज त्रिपाठी ने इंडिया टीवी संग बात करते हुए कहां, ”इतिहास में यह पहली बार हुआ होगा, जब एक बेटे ने अपने साथ अपने पिता का भी सरनेम चेंज किया हो.”

पंकज त्रिपाठी ने क्यों चेंज किया अपना सरनेम

एक्टर ने कहा, ”मैं 10वीं का एडमिट कार्ड भर रहा था. मेरे चाचाजी अपना सरनेम त्रिपाठी रखते थे और वे भारत सरकार में एक अधिकारी बन गए थे. एक बाबा भी थे, जिनका सरनेम त्रिपाठी था, वे हिन्दी के प्रोफेसर बन गए. मुझे लगा कि जिन लोगों ने अपना सरनेम बदला, वह सफलता पा रहे हैं और जिनका नाम तिवारी था, वे सभी या तो पुजारी थे या खेती करते थे. मैं किसान या पुजारी नहीं बनना चाहता था. इसलिए मैंने फॉर्म में अपना नाम त्रिपाठी लिखा, लेकिन फिर मैंने सोचा कि मैं फॉर्म में अपने पिता का नाम तिवारी नहीं लिख सकता, क्योंकि यह खारिज हो सकता हैय इसलिए मैंने उसका नाम भी बदल दिया.”

गांव की लड़कियों को इम्प्रेस करने के लिए क्या करते थे पंकज त्रिपाठी

पंकज त्रिपाठी ने आगे कहा, गांव में अपने पुराने दिनों को याद करते हुए उन्होंने बताया कि कैसे वह लड़कियों को इम्प्रेस करने के लिए साइकिल पर स्टंट करते थे. अभिनेता ने कहा, ”मैं साइकिल पर स्टंट करता था, क्योंकि एक लड़का था जो ऐसे स्टंट करता था और वह लड़कियों के बीच बहुत लोकप्रिय था. मैं उस समय की बात कर रहा हूं, जब मैं स्कूल में 7वीं या 8वीं कक्षा में था. उस समय स्कूल में एक धीमी साइकिल रेस का आयोजन किया जाता था, वह लड़का रेस का विजेता था, लड़कियों के बीच लोकप्रिय हो गया. इसलिए, मैंने यही बात सीखी कि मैं अगले साल विजेता बनूंगा, लेकिन मैं हार गया, मैं विजेता नहीं था.

Also Read- पंकज त्रिपाठी के करियर की 5 सबसे जबरदस्त फिल्में और सीरीज, जिन्हें स्त्री 2 देखने से पहले जरूर देखें

Also Read- mirzapur 3 में कालीन भैया की गलत एक्टिंग करने लगे थे पंकज त्रिपाठी..खुद किया खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >