Bigg Boss 20 X Review: बिग बॉस शुरू हो चुका है, और दर्शक घर की लड़ाई-झगड़े और ड्रामा देख कर काफी एंटरटेन हो रहे हैं. शो को पहले दिन से लोगों की मिली -जुली प्रतिक्रिया मिल रही है. किसी को कंटेस्टेंट्स ही पसंद नहीं आ रहे, तो कोई इन अतरंगी कंटेस्टेंट्स से एंटरटेन हो रहा. इस बार सोशल मीडिया पर कुछ दर्शकों की राय थोड़ी अलग नजर आ रही है. X (पूर्व में ट्विटर) पर कई यूजर्स ने मौजूदा सीजन को लेकर निराशा जाहिर की है. वहीं, कुछ कंटेस्टेंट्स अपने व्यवहार और अंदाज को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं.
‘बिग बॉस’ का सबसे भुला देने वाला सीजन?
शो को लेकर एक X यूजर ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा कि शायद यह ‘बिग बॉस’ के इतिहास का सबसे भुला देने वाला सीजन है. यूजर के मुताबिक, इस बार कंटेस्टेंट्स की लाइन-अप कुछ खास नहीं है और उनमें वह दिलचस्पी नजर नहीं आ रही, जिसकी उम्मीद दर्शक शो से करते हैं. पोस्ट में यह भी कहा गया कि अभी तक ऐसा कोई बड़ा या यादगार पल सामने नहीं आया है, जिसे दर्शक लंबे समय तक याद रख सकें.
इस तरह की प्रतिक्रियाएं बताती हैं कि दर्शकों का एक वर्ग इस सीजन के कंटेंट से पूरी तरह संतुष्ट नहीं है. हालांकि, शो के आगे बढ़ने के साथ समीकरण बदलने की उम्मीद भी बनी हुई है.
काजी तौकीर के फैसले की भी चर्चा
शो में काजी तौकीर के एक फैसले ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा. काजी तौकीर ने कनिका मान को एलिमिनेट कर दिया. इसके बाद X पर एक यूजर ने कनिका के नॉमिनेशन की वजह को काफी मजेदार बताया.
काजी शो में बोलते नजर आए- कनिका ने मेरा काटा था, अब में कनिका का काटूंगा, जिसके बाद कनिका हंसते हुए नजर आई, सोशल मीडिया पर शो के फैसलों और कंटेस्टेंट्स की रणनीति को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं.
माही विज पर लगा ओवरएक्टिंग का आरोप
टीवी एक्ट्रेस माही विज भी इन दिनों दर्शकों के निशाने पर हैं. सोशल मीडिया पर कुछ फैंस उन्हें उनके व्यवहार के लिए ट्रोल कर रहे हैं. कई यूजर्स का मानना है कि माही कई मौकों पर जरूरत से ज्यादा प्रतिक्रिया देती हैं और ऐसा बर्ताव करती हैं, जैसे हर परिस्थिति में वही सही हों.
एक X यूजर ने घर के माहौल पर मजाकिया अंदाज में लिखा कि पूरे घर में लड़ाई-झगड़ा, चीख-पुकार और हंगामा मचा हुआ है, लेकिन एक कंटेस्टेंट आराम से अपने ही जोन में नजर आ रहा है, जैसे कुछ हो ही नहीं रहा. इसी पोस्ट में मजाकिया अंदाज में उन्हें ‘सुपरस्टार’ नहीं बल्कि ‘मेगास्टार’ तक कह दिया गया.
काजी तौकीर और लव गिल की डांसिंग ने जीता दिल
जहां कुछ कंटेस्टेंट्स सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं, वहीं काजी तौकीर और लव गिल की एक साथ डांस परफॉर्मेंस को दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है. दोनों ने ‘बदन पे सितारे’ गाने पर डांस किया, जिसे देखकर फैंस काफी खुश नजर आए.
सोशल मीडिया पर दोनों की केमिस्ट्री और डांस मूव्स की तारीफ हो रही है. ऐसे में जहां शो के कंटेंट को लेकर कुछ दर्शक निराश हैं, वहीं काजी तौकीर और लव गिल की यह परफॉर्मेंस दर्शकों के लिए मनोरंजन का एक अच्छा पल बनकर सामने आई है. अब देखना होगा कि आने वाले एपिसोड में शो दर्शकों की शिकायत दूर कर पाता है या नहीं और क्या कोई ऐसा ट्विस्ट आता है, जो इस सीजन को यादगार बना सके.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 X Review: उम्मीदों पर फिरा पानी या सिर्फ शुरुआत है? जानिए पहले ही दिन क्यों ट्रोल हुआ नया सीजन
