Munawar Faruqui: इस वजह से पुलिस ने मुनव्वर फारुकी को लिया हिरासत में, जानें पूरा मामला

मुंबई पुलिस ने मंगलवार रात को एक मुंबई के एक हुक्का बार में रेड मारा. इसमें पुलिस ने 13 लोगों को हिरासत में लिया, जिसमें एक नाम मुनव्वर फारुकी का भी शामिल है.

Munawar Faruqui: बिग बॉस 17 विनर मुनव्वर फारुकी को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है. साउथ मुंबई के फोर्ट में एक हुक्का लाउंज में बीते रात मुंबई पुलिस ने छापेमारी की.

Munawar faruqui

इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने मुनव्वर फारुकी सहित 13 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो स्टैंड-अप कॉमेडियन को पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया.

Munawar faruqui

मीडिया रिपोर्ट्स में बातया जा रहा है कि मुंबई पुलिस को गुप्च सूचना मिली थी. पुलिस को हुक्का पार्लर में तंबाकू उत्पादों के साथ निकोटीन के इस्तेमाल की सूचना मिली, जिसके बाद उन्होंने छापेमारी की.

Munawar faruqui

इस छापेमारी में पुलिस ने टोटल 4,400 रुपये और नौ हुक्का पॉट जब्त किये. पुलिस इस मामले में जांच कर रही है.

न्यूज एजेंसी पीटीआई को एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया, छापेमारी के दौरान पुलिस ने मुनव्वर फारुकी और अन्य को हुक्का पीते हुए पाया. पुलिस के पास उनका वीडियो भी है.

रिपोर्ट्स के अनुसार, उनपर सिगरेट और अन्य तंबाकू प्रॉडक्ट्स एक्ट 2003 या सीओटीपीए, 2003 के तहत मामला दर्ज किया गया था. मामला दर्ज होने के बाद मुनव्वर को छोड़ दिया गया.

Yadav

वहीं, हाल ही में मुनव्वर फारुकी के करीबी दोस्त एल्विश यादव को सांप के जहर का इस्तेमाल करने के लिए गिरफ्तार किया गया था. हालांकि उन्हें जमानत मिल गई है.

मुनव्वर फारुकी एक पॉपुलर स्टैंड-अप कॉमेडियन और रैपर है. पिछले साल सलमान खान के शो बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर बने थे. जिसके बाद उनकी लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ.

इसके अलावा मुनव्वर, कंगना रनौत के शो लॉक अप के भी विनर बन चुके है. शो में उनका नाम अंजलि अरोड़ा से जोड़ा जाता था. हालांकि बाद में उन्होंने ये साफ कर दिया कि दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त है.

Elvish Yadav: एल्विश यादव की गिरफ्तारी पर मुनव्वर फारूकी ने दी अपनी प्रतिक्रिया, कह दी बड़ी बात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >