Bigg Boss 20 Gullu Ex- Girlfriend Kiara: बिग बॉस के घर में रिश्तों और रोमांस की चर्चा होना कोई नई बात नहीं है. लेकिन इस बार कंटेस्टेंट्स ने गुल्लू यानी कुशल तंवर की लव लाइफ को लेकर ऐसी बातें कीं कि खुद गुल्लू भी थोड़े अनकंफर्टेबल नजर आए. शो के एक एपिसोड में ईशा ने मजाक-मजाक में बिग बॉस से गुल्लू की एक्स गर्लफ्रेंड को वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर घर में भेजने की मांग कर दी. इसके बाद घर में खूब हंसी-मजाक हुआ.
‘गुल्लू की कोई एक्स गर्लफ्रेंड आ जाए’
एपिसोड में ईशा कहती नजर आती हैं, “मैं तो प्रार्थना कर रही हूं कि गुल्लू की कोई एक्स गर्लफ्रेंड आ जाए.” इसके बाद वह बिग बॉस से भी कहती हैं कि प्लीज वाइल्ड कार्ड के तौर पर गुल्लू की किसी एक्स को घर में भेज दीजिए. ईशा की यह बात सुनकर गुल्लू खड़े हो जाते हैं और डांस करने लगते हैं. वह मजाकिया अंदाज में कहते हैं, “क्या हाल है?”
गुल्लू का यह रिएक्शन देखकर ईशा की एक्साइटमेंट और बढ़ जाती है. वह कहती हैं कि अगर ऐसा हुआ तो बहुत मजा आएगा. ईशा आगे मजाक करते हुए कहती हैं कि गुल्लू ‘भीगी बिल्ली’ बनकर बैठ जाएंगे. इतना ही नहीं, वह यह भी कहती हैं कि अगर गुल्लू की कोई एक्स घर में आई तो वह सबसे ज्यादा उसके साथ चिल करेंगी.
कनिका ने कहा- ‘बेस्ट फ्रेंड बना लेंगे’
इस बातचीत में कनिका भी शामिल हो जाती हैं. वह कहती हैं कि वह गुल्लू की एक्स को अपना बेस्ट फ्रेंड बना लेंगी. कनिका की यह बात सुनकर गुल्लू तुरंत रिएक्ट करते हैं और काफी अनकंफर्टेबल नजर आते हैं. वह साफ कहते हैं, “कतई नहीं.”
इसके बाद गुल्लू मजाकिया अंदाज में कहते हैं,
“सेकंड लास्ट बोल दियो, लास्ट मत बोलना.” उनके इस रिएक्शन के बाद ईशा तुरंत पूछती हैं, “अच्छा, लास्ट स्प्लिट्सविला वाली?”
बस फिर क्या था, गुल्लू की लव लाइफ और शो से जुड़े पुराने रिश्ते चर्चा में आ गए.
स्प्लिट्सविला से जुड़ा है गुल्लू का नाम
बता दें कि गुल्लू यानी कुशल तंवर को रियलिटी शो स्प्लिट्सविला के विनर के तौर पर भी जाना जाता है. शो के दौरान उनका कनेक्शन कायरा के साथ बना था. दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और शो के बाद भी दोनों के रिश्ते की चर्चा होती रही.
शो के बाद गुल्लू और कायरा ने एक-दूसरे को डेट भी किया था. दोनों सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर कपल थे और साथ में तस्वीरें और पोस्ट शेयर करते थे. हालांकि, कुछ महीनों बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया.
इतना ही नहीं गुल्लू की एक्स किआरा ने अपने सोशल मीडिया पर बिग बॉस में एंट्री को लेकर जिक्र भी किया था.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Update: हाई फाइव को लेकर उदिति सिंह हुईं आसिफ खान से अनकंफर्टेबल, कहा- 'मुझसे दूर रहो'
