Bigg Boss OTT का ग्रैंड फिनाले आज, इन 5 कंटेस्टेंट के बीच कड़ा मुकाबला

बिग बॉस ओटीटी का आज ग्रैंड फिनाले है. ऐसे में सभी दर्शक यह जानने के लिए बेचैन है कि ओटीटी की ट्रॉफी शमिता शेट्टी, दिव्या अग्रवाल, निशांत भट, प्रतीक सहजपाल और राकेश बापट में से किसको मिलेगी.

बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT finale) का आज ग्रैंड फिनाले है. यह शो 6 हफ्ते पहले शुरू हुआ था. जिसमें कई सारे कंटेस्टेंट ने भाग लिया था. अब इस शो में केवल टॉप 5 फाइनल‍िस्‍ट की बचे हैं, जिनमें शमिता शेट्टी, दिव्या अग्रवाल, निशांत भट, प्रतीक सहजपाल और राकेश बापट का नाम शामिल है.

आज शाम 7 बजे से फ‍िनाले शुरू होगा. जिसके बाद दर्शकों को पता चल जाएगा, कि ‘बिग बॉस ओटीटी’ (Bigg Boss OTT winner) व‍िजेता कौन होगा. सूत्रों के अनुसार रितेश देशमुख और जेनेलिया बिग बॉस ओटीटी के विनर्स का नाम अनाउंस करेंगे.

Also Read: कौन बनेगा बिग बॉस ओटीटी का विनर, जानिए कितनी मिलेगी प्राइज मनी, कब और कहां देख सकेंगे ग्रैंड फिनाले?
विनर को मिलेंगे 55 लाख

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘बिग बॉस ओटीटी’ के विनर को 55 लाख रुपये प्राइज मनी के तौर पर दिए जाएंगे. हालांकि अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. इस शो के फिनाले में कुछ टास्क भी होंगे, जिसमें प्राइज मनी की रकम कम होती जाएगी.

यहां देख सकते हैं फिनाले

बिग बॉस ओटीटी का फिनाले 18 सितंबर को होगा. शाम 7 बजे से यह शो शुरू हो जाएगा. यह वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म वूट सेलेक्ट पर ऑनलाइन देखा जा सकता है. वहीं दर्शक के पास वूट प्रीमियम सब्सक्रिप्शन होना अनिवार्य है, तभी वह फिनाले देख पाएंगे.

बिग बॉस 15′ में मिलेगी एंट्री!

जानकारी के अनुसार बिग बॉस ओटीटी के ग्रैड फिनाले में जो भी कंटेस्टेंट्स बचेंगे, उन्हें बिग बॉस 15 में एंट्री मिलेगी. जिसके बाद वह बिग बॉस 15 के अन्य कंटेस्टेंट्स के साथ शो की ट्रॉफी के लिए भिड़ेंगे.

Also Read: Bigg Boss OTT : किसके सिर सजेगा बिग बॉस ओटीटी का खिताब, जानिए कब और कहां देख सकेंगे ग्रैंड फिनाले?

Posted By Ashish Lata

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >