Bigg Boss OTT 3 Winner: प्राइज मनी का क्या करेगी विनर सना मकबूल, कहा- एक बेटी हमेशा चाहेगी…

बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 की विजेता सना मकबूल ने ट्राफी के साथ-साथ 25 लाख रुपये भी अपने नाम कर लिया. जीत का राशि से एक्ट्रेस क्या करेगी, इसके बारे में उन्होंने बताया है.

Bigg Boss OTT 3 Winner: 42 दिनों के बाद रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 को विनर मिल गया. सना मकबूल शो की विनर बन गई और रैपर नेजी फर्स्ट रनरअप रहे. सना को ट्राफी के साथ-साथ 25 लाख रुपये भी मिले. एक्ट्रेस की जीत से उनके फैंस काफी खुश है और उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं. अनिल कपूर ने शो को होस्ट किया था और टॉप 5 में सना, साई केतन राव, नेजी, रणवीर शौरी और कृतिका मलिक ने जगह बनाई. अब जीत के बाद सना ने क्या कहा, आपको बताते हैं.

प्राइज मनी का क्या करेगी सना मकबूल

बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 की विजेता सना मकबूल अपनी जीत से काफी खुश है. ईटाइम्स टीवी एक इंटरव्यू में सना ने बताया कि वो जीत की राशि से क्या करेगी. उन्होंने कहा, “मैं बहुत कुछ करना चाहती हूं प्राइन मनी से लेकर सबसे जरूरी बात ये है कि मैं अपनी मां के लिए इन पैसों से कुछ करना चाहती हूं. एक बेटी हमेशा चाहेगी कि वो अपनी फैमिली को सेटल करें. मैं पहले अपनी मां को लाइफ में सेटल करना चाहती हूं क्योंकि मैं शादी के बाद चली जाउंगी.

Also Read- Bigg Boss OTT 3: कौन हैं विनर सना मकबूल, जिनके होठों पर लगे हैं 121 टांके, खास शख्स संग मनाया जीत का जश्न

Also Read- Bigg Boss OTT 3 से इन 2 पॉपुलर कंटेस्टेंट का कटा पत्ता, एल्विश यादव बोले- वोट से नहीं निकाल…

सना मकबूल ने कहा- मैं पैसे अपनी मां को दे दूंगी

सना मकबूल ने आगे कहा, ”मैंने को कल शादी करके चले जाना है. मैं चाहती हूं मेरी मां एक सिक्योर और हैप्पी लाइन जीएं, मैं पैसे अपनी मां को दे दूंगी.” फिनाले में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अपनी अपकमिंग फिल्म स्त्री 2 के प्रमोशन के लिए आए थे. वहीं, बिग बॉस ओटीटी 3 में चंद्रिका दीक्षित, साई केतन राव, नेजी, रणवीर शौरी, कृतिका मलिक, पायल मलिक, अरमान मलिक, दीपक चौरसिया, समा मकबूल, लव कटारिया, पौलौमी दास, विशाल पांडे, शिवानी कुमारी, नीरज गोयत, मुनीषा खटवानी ने भाग लिया था.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >