Bigg Boss OTT 3 Winner Name: मुनव्वर फारुकी ने कर डाली भविष्यवाणी, ये शख्स बनेगा बिग बॉस ओटीटी 3 का विनर

बिग बॉस ओटीटी 3 में हर दिन नया ड्रामा देखने मिलता है. शो को ��प जियो सिनेमा पर देख सकते हैं और इसे अनिल कपूर होस्ट कर रहे हैं. इस बीच मुनव्वर फारुकी ने ऐसा ट्वीट किया, जो लोगों के बीच वायरल होने लगा है.

Bigg Boss OTT 3 Winner Name: बिग बॉस ओटीटी 3 में दर्शकों को हर दिन लगभग कोई ना कोई ड्रामा देखने को मिल जाता है. पिछले हफ्ते अरमान मलिक और विशाल पांडे के बीच तीखी बहस देखने को मिली. अरमान ने विशाल को थप्पड़ मार दिया और उसके बाद शो में हाई- वोल्टेज ड्रामा हुआ. घर के लोग दो भाग में बंट गए, किसी को अरमान सही लगे, तो कुछ ने विशाल को सपोर्ट किया. वहीं, वीकेंड के वार में अनिल कपूर ने चंद्रिका दीक्षित को जमकर फटकार लगाई. वहीं, इस बीच बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारुकी ने इस सीजन के बारे में भविष्यवाणी की है.

बिग बॉस ओटीटी 3 से बाहर हुई चंद्रिका दीक्षित

बिग बॉस ओटीटी 3 में इस हफ्ते विशाल पांडे, अरमान मलिक, चंद्रिका दीक्षित, शिवानी कुमारी और लव कटारिया को नॉमिनेट किया गया था. द खबरी की मानें तो इस हफ्ते चंद्रिका घर से बाहर हो गई है. उनका पत्ता शो से कट गया है. चर्चा है कि लव को सबसे ज्यादा वोट मिले और चंद्रिका को सबसे कम वोट मिले. इस वजह से उन्हें घर से बेघर होना पड़ा. वहीं, अब तक शो से नीरज, पायल मलिक, पौलमी दास, मुनीषा खटवानी बाहर हो चुके हैं.

Also Read- Bigg Boss OTT 3: अरमान मलिक ने लवकेश कटारिया को लेकर कही ऐसी बात, एल्विश यादव के फैंस जान गए तो उन्हें लगेगी मिर्ची

Also Read-Bigg Boss OTT 3: यूट्यूबर अरमान मलिक ने दो नहीं बल्कि तीन बार की शादी, पायल ने कहा- मेरी शादी से पहले उनका तलाक…

Also Read- Bigg Boss OTT 3 में दोनों पत्नियां के साथ अरमान मलिक ने की धांसू एंट्री, जानें इस सीजन कौन-कौन कंटेस्टेंट करेंगे खूब हंगामा

लव कटारिया को मुनव्वर फारुकी ने बताया इस सीजन का विनर

वहीं, लव कटारिया को एल्विश यादव से भरपूर सपोर्ट मिल रहा है. दोनों काफी अच्छे दोस्त है और अक्सर लव को लेकर पोस्ट शेयर करते रहते हैं. इस बीच लव को लेकर मुनव्वर फारुकी ने ऐसा पोस्ट एक्स पर लिखा, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. मुनव्वर ने लिखा, “बेट लगालो, यह सीजन कटारिया ही जीतेगा! बस बेट कौन से ऐप पर लगानी है, यह नहीं पता.” उनका ट्वीट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अब लव बिग बॉस ओटीटी 3 के विनर बनते हैं या नहीं, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >