Bigg Boss OTT 3: क्या सलमान खान नहीं करेंगे ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ को होस्ट, जानें क्या कहती है लेटेस्ट रिपोर्ट

बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 को लेकर दर्शक काफी उत्साहित है. इस सीजन कौन-कौन से सेलेब्स भाग लेंगे, इसका खुलासा नहीं हुआ है. अब मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस सीजन को सलमान खान होस्ट नहीं करेंगे.

Bigg Boss OTT 3: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ को लेकर कई खबरें सोशल मीडिया पर आ रही है. फैंस इस सीजन का ब्रेसबी से इंतजार कर रहे हैं. पहले खबरें आई थी इस साल बिग बॉस सीजन 3 नहीं आएगा. उसके बाद अपडेट आया कि ये जून में आएगा. अब मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इस सीजन सलमान खान शो को होस्ट नहीं करेंगे. कहा जा रहा है कि उनके पास डेट्स की प्रॉब्लम है. जिसके बाद मेकर्स ने करण जौहर और संजय दत्त को शो को होस्ट करने के लिए अप्रोच किया है.


क्या सलमान खान नहीं करेंगे ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ को होस्ट
‘बिग बॉस ओटीटी 3’ को लेकर कहा जा रहा है कि ये जून में ये जियो सिनेमा ऐप पर आ सकता है. हालांकि मेकर्स ने अभी तक कुछ कहा नहीं है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में ये बताया जा रहा है. पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो, मेकर्स इस सीजन भी सलमान खान को ही बतौर होस्ट के रूप में लेना चाहते है. हालांकि एक्टर के पास डेट्स ना होने के कारण ये मुश्किल लग रहा है. रियलिटी शो से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया कि मेकर्स ने अब बिग बॉस 3 को होस्ट करने के लिए संजय दत्त, अनिल कपूर और करण जौहर को अप्रोच किया गया है. फिलहाल मेकर्स की ओर से कुछ कहा नहीं गया है.

Salman Khan News: गोलीबारी के बाद सलमान खान से महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे ने की बात, मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही जांच

Bigg Boss OTT 3 Contestants List: इस दिन से शुरू होगा बिग बॉस ओटीटी 3, सलमान खान के शो में ये कंटेस्टेंट मचाएंगे धमाल


बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 में ये कंटेस्टेंट ले सकते हैं भाग
गौरतलब है कि बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन को करण जौहर ने होस्ट किया था, जबकि बिग बॉस सीजन 5 को संजय दत्त ने होस्ट किया था. वहीं, सोशल मीडिया पर खबरें चल रही है कि इस सीजन शहजादा धामी, प्रतीक्षा होनमुखे, सना सईद और शिवांगी जोशी, श्रीराम चंद्रा, शीजान खान, वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित, विक्की जैन जैसे लोग भाग ले सकते हैं. हालांकि मेकर्स ने अभी तक किसी भी नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अदालत में झूठ बोलेगी अभीरा, क्या उसके सामने आएगा अरमान और रूही के अतीत का सच

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >