Bigg Boss OTT 3 से इन 2 पॉपुलर कंटेस्टेंट का कटा पत्ता, एल्विश यादव बोले- वोट से नहीं निकाल…

Bigg Boss OTT 3: अनिल कपूर की ओर से होस्ट किया जाने वाला रियालिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 अब अपने फिनाले की ओर से बढ़ रहा है. हालांकि इससे पहले दो शॉकिंग एविक्शन हुआ है. कहा जा रहा है कि लवकेश कटारिया और अरमान मलिक बाहर हो गए हैं. हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है.

Bigg Boss OTT 3: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ अपने फिनाले के लिए पूरी तरह तैयार है, जो 2 अगस्त को होने वाला है. हाल ही में ‘बिग बॉस 17’ के विजेता मुनव्वर फारुकी को घर के अंदर जाते हुए स्पॉट किया गया. उन्होंने घरवालों को जमकर रोस्ट किया और उन्हें सच का आइना दिखाया. अब खबर आ रही है कि बिग बॉस ने फिनाले से पहले डबल एविक्शन कर दर्शकों को चौंका दिया है. आइए जानते हैं कि कौन घर से बेघर हुआ है. एविक्शन को लेकर बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव ने भी क्रिप्टिक पोस्ट किया है.

क्या लवकेश कटारिया और अरमान मलिक घर से हो गए हैं बेघर

द खबरी ने बीते दिनों एक ट्वीट किया, जिसमें कहा कि ‘एक्सक्लूसिव और कंफर्म लव कटारिया और अरमान मलिक को घर से एलिमिनेट कर दिया गया है. इस ट्वीट को देखकर फैंस परेशान हो गए. उन्होंने रियालिटी शो को पक्षपाती कहा. इधर एल्विश ने भी एक क्रिप्टिक पोस्ट किया, जिसमें लिखा, “वोट से नहीं निकल पाये?” रिपोर्ट्स के मुताबिक, एलिमिनेशन दर्शकों के वोटों पर आधारित नहीं था, बल्कि घर में कोई टास्क रखा गया था.

Also Read- Bigg Boss OTT 3: सना मकबुल पर सवाल उठने पर नैजी गुस्से से हुए लाल, बोले-ऐसे नही…

Also Read- Bigg Boss OTT 3 का ये कंटेस्टेंट कभी सड़कों पर बांटा करता था पर्चे, आज जबरदस्त गेम से दर्शकों का बना फेवरेट

Also Read- Bigg Boss OTT 3: रणवीर शौरी ने किया ये ख़ुलासा, बोले- मुझे ट्रॉफी से ज़्यादा…

लवकेश और अरमान के एलिमिनेशन न्यूज पर फैंस ने किया ये कमेंट

लवकेश और अरमान के एलिमिनेशन न्यूज पर फैंस ने अपनी राय दी. एक यूजर ने लिखा, “कटारिया से बहुत प्यार है???? अभी JioCinema ऐप डिलीट कर रहा हूं… सब कुछ फर्जी है…” एक दूसरे यूजर ने ट्वीट किया, “नहीं, बिल्कुल नहीं! इसका मतलब है कि सना मकबुल या रणवीर शौरी में से कोई एक विजेता होगा.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”अरमान और कटारिया काफी मजबूत थे, इसलिए उन्हें अलग तरीके से एलिमिनेट किया गया है.”

ग्रैंड फिनाले और टॉप 5 फाइनलिस्ट

लवकेश कटारिया और अरमान मलिक के एलिमिनेशन के साथ, शो को अब सीजन के टॉप 5 फाइनलिस्ट मिल गए हैं. जिसमें रणवीर शौरी, सना मकबुल, नैजी, कृतिका मलिक और साई केतन राव शामिल है. बिग बॉस ओटीटी 3 का ग्रैंड फिनाले इस वीकेंड होने वाला है. ये रियालिटी शो जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होता है. दर्शक इसे 24×7 एंजॉय कर सकते हैं. बिग बॉस ओटीटी के पहले और दूसरे सीजन को करण जौहर और सलमान खान ने होस्ट किया, जबकि अनिल कपूर तीसरे सीजन के होस्ट हैं. बिग बॉस ओटीटी 3 का प्रीमियर 21 जून को हुआ था.

Entertainment Trending Videos

Also Read- Bigg Boss OTT 3: मिल गए 3 फाइनलिस्ट, लेकिन आखिरी नॉमिनेशन में फंस गए घर के ये 4 प्रतियोगी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >