Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 के लिए पहले कंटेस्टेंट का नाम रिवील, इस हैंडसम हंक के नाम पर लगी मुहर!

1 / 1
Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 के लिए पहले कंटेस्टेंट का नाम रिवील, इस हैंडसम हंक के नाम पर लगी मुहर!
फुल स्क्रीन में देखें

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 के लिए पहले कंटेस्टेंट का नाम रिवील, इस हैंडसम हंक के नाम पर लगी मुहर!

Bigg Boss OTT 3 Update: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 अब खत्म हो गया है. दर्शकों को इस सीजन का विनर मिल गया है. मुनव्वर फारुकी ने ट्राफी अपने नाम कर ली. बिग बॉस 17 खत्म होते ही बिग बॉस ओटीटी 3 को लेकर खबरें आने लगी है. कहा जा रहा है कि पहले कंटेस्टेंट को लेकर खुलासा हुआ है.

बिग बॉस 17 खत्म हो गया है और दर्शक अब बिग बॉस ओटीटी 3 का इंतजार कर रहे हैं. कहा जा रहा है कि पहले कंटेस्टेंट को लेकर खुलासा हुआ है.

बिग बॉस 17 में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने साथ में हिस्सा लिया था. दोनों इस सीजन के सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक थे. हालांकि दोनों ट्राफी अपने नाम करने में नाकाम रहे.

बॉलीवुड बबल की एक रिपोर्ट के अनुसार, विक्की जैन को बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 के लिए अप्रोच किया गया है और उन्होंने इसके लिए हामी भर दिया है. अंदरूनी सूत्रों से पता चला है कि वह अपनी पत्नी अंकिता लोखंडे के बिना अकेले घर में एंट्री लेंगे.

टेलीएक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बॉस ओटीटी 3 इस साल मई में जियो सिनेमा पर लॉन्च होने की संभावना है. हालांकि, चीजें अभी बहुत शुरुआती चरण में हैं और अभी तक कुछ भी पुष्टि नहीं हुई है.

Also Read: Bigg Boss 17: अभिषेक कुमार बने BB17 के फर्स्ट रनर-अप, जानें उनकी नेटवर्थ, ईशा को भी कर चुके हैं डेट!

रिपोर्ट के अनुसार, बिग बॉस ओटीटी 3 के लिए मेकर्स ने शीजान खान को भी अप्रोच किया है. शीजान एक टीवी एक्टर है, जिन्होंने अलादीन में काम किया था. हालांकि, शीजान दोनों ने अभी तक चल रही अटकलों पर रिएक्ट नहीं किया है.

वहीं, अंकिता लोखंडे भले ही बिग बॉस 17 का खिताब अपने नाम नहीं कर सकी, लेकिन उनकी झोली में कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स हैं. कास्टिंग एजेंट मुकेश छाबड़ा ने एक्स पर पोस्ट किया है कि अंकिता और आयशा खान को फिल्मों में कास्ट करने के लिए इंतजार नहीं कर सकते.

बिग बॉस 17 में अपने पति विक्की जैन के साथ काफी जोश के साथ एंट्री करने वाली अंकिता ने घर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं. अपने ‘दिल’ के साथ गेम खेलने से लेकर अपने लिए स्टैंड लेने के अधिकार के लिए लड़ने तक, अंकिता बिग बॉस 17 के खिताब के लिए लड़ने वाले टॉप 5 प्रतियोगियों में रही.

बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव बने थे. अभिषेक मल्हान बिग बॉस ओटीटी 2 में फर्स्ट रनर-अप थे और शो के सबसे मजबूत प्रतियोगियों में से एक थे. हालांकि, वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाले एल्विश विजेता बनकर उभरे.

बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 की विजेता दिव्या अग्रवाल थी. वह 25 लाख रुपये की पुरस्कार राशि के साथ ट्रॉफी घर ले गईं थी. इसे करण जौहर ने होस्ट किया था.

बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 में कोरियोग्राफर निशांत भट्ट, जो बिग बॉस ओटीटी के फर्स्ट रनर-अप थे, 10 लाख रुपये के ब्रीफकेस के साथ शो से बाहर चले गए थे. जबकि शमिता शेट्टी दूसरे रनर-अप बनी थी.

Also Read: Munawar Faruqui Net Worth: कितने करोड़ के मालिक हैं बिग बॉस 17 के विनर मुनव्‍वर, हर महीने करते हैं इतनी कमाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >