Bigg Boss OTT 3 का ये कंटेस्टेंट है सबसे अमीर, नेटवर्थ जानकर लगेगा 440 वोल्ट का झटका

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी इन-दिनों ट्रेंड में बना हुआ है. यूट्यूबर अरमान मलिक के थप्पड़ मारने से लेकर विशाल पांडे के गलत कमेंट करने तक. हर एक एपिसोड खूब पॉपुलर हो रहे हैं. ऐसे में क्या आप जानते हैं कि इस सीजन का सबसे अमीर कंटेस्टेंट कौन है. अगर नहीं तो आइये जानते हैं.

Bigg Boss OTT 3: अनिल कपूर की ओर से होस्ट किए गए बिग बॉस ओटीटी 3 जबसे जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होना शुरू हुआ है तब से फैंस एक भी एपिसोड देखना मिस नहीं करते हैं. इस बार के सीजन में यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों के साथ शो में धमाल मचाने के लिए पहुंचे थे. जहां कृतिका अभी भी गेम में बनी हुई हैं, वहीं पायल एलिमिनेट हो चुकी हैं. हाल ही में, वीकेंड का वार एपिसोड में हमने देखा कि अरमान ने टिकटॉकर विशाल पांडे को थप्पड़ जड़ दिया. ऐसा इसलिए क्योंकि विशाल ने उनकी दूसरी पत्नी पर कुछ अभद्र टिप्पणी की थी. आज हम आपको अरमान मलिक के नेटवर्थ के बारे में बताएंगे, वो बीबी हाउस के सबसे पैसे वाले कंटेस्टेंट में से एक हैं.

अरमान मलिक के पास के करोड़ों की संपत्ति

अरमान मलिक न केवल अपने गेमप्ले से बल्कि अपनी अच्छी-खासी नेट वर्थ से भी धूम मचा रहे हैं, जिससे वह बिग बॉस ओटीटी 3 हाउस में सबसे अमीर प्रतियोगी बन गए हैं. सिद्धार्थ कन्नन के शो पर यूट्यूबर अरमान ने अपनी सफलता और नेटवर्थ का खुलासा किया था. उन्होंने बताया कि उनकी कुल संपत्ति 100-200 करोड़ रुपये के बीच है, जिसमें 10 फ्लैट हैं, 4 उनके परिवार के लिए और 6 उनके टीम मेंबर्स के लिए.

Also Read- Bigg Boss OTT 3: अरमान मलिक ने विशाल पांडे को जड़ा थप्पड़, पत्नी कृतिका पर किया था कमेंट

Also Read- Bigg Boss OTT 3: सना मकबूल और नेजी की दोस्ती पर क्यों भड़के अनिल कपूर, इस वजह से उतरा सना का चेहरा

Also Read- Bigg Boss OTT 3: शो में स्वैग से एंट्री लेंगे ये 2 हैंडसम हंक, नाम जान फीमेल फैंस के दिल में बज उठेंगी घंटियां

अरमान मलिक ने काफी कम समय में हासिल की पॉपुलैरिटी

उन्होंने यूट्यूब पर महज 2.5 साल में ही शोहरत और दौलत हासिल कर ली है. उनके चैनल मलिक व्लॉग्स पर 7.61 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं. वहीं फैमिली फिटनेस पर 15 मिलियन फॉलोवर्स हैं. उनका परिवार चिरायु पायल मलिक, मलिक फैमिली व्लॉग्स, नंबर 1 रिकॉर्ड्स, मलिक किड्स और मलिक फिटनेस व्लॉग जैसे चैनलों पर भी एक्टिव है. उनके पास चंडीगढ़ में फार्म भी है, जिसमें पशु की सेवा की जाती है.

अरमान मलिक का कार कलेक्शन

यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 3 प्रतियोगी के पास एक फॉर्च्यूनर, एक महिंद्रा एचयूवी और एक स्कॉर्पियो है. इसके अलावा, उन्होंने कथित तौर पर अपने बेटे चीकू को स्कूल जाने के लिए लिए एक ऑडी गिफ्ट में दी. उनके पास दो बॉडीगार्ड भी है. इससे पहले अरमान मलिक ने अपने स्ट्रगल लाइफ को लेकर बात की थी. उन्होंने कहा कि कोविड के समय उनके पास बिल्कुल भी पैसे नहीं थे और 11 लाख का लोन भी लिया हुआ था. हालांकि टिकटॉक आने के बाद लोग उनको पसंद करने लगे.

Also Read- Bigg Boss OTT 3: विशाल को थप्पड़ मारकर भी सेफ हो गए अरमान, लेकिन अनिल कपूर ने दी सजा, जिससे यूट्यूबर की बढ़ गई टेंशन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >