VIDEO: Bigg Boss OTT 2 के विनर एल्विश यादव का ठाठ देख हो जाएंगे दंग, निकाला 1001 गाड़ियों का काफिला

बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव बिग बॉस के सेट से 1001 गाड़ियों के काफिले में अपने फैंस के साथ निकले, तो सब देखते रह गए. एल्विश के चाहने वालों ने उन्हें कई सारे वोट्स दिए.

Bigg Boss OTT 2 Winner: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में एल्विश यादव विनर बन गए. उनके हाथ 25 लाख रुपए और एक चमचमाती ट्राफी हाथ लगी. एल्विश जीत के बाद सुर्खियों में बने हुए हैं. इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एल्विश बिग बॉस के सेट से 1001 गाड़ियों के काफिले में अपने फैंस के साथ निकलते दिखे. जब इतनी गाडियां एक साथ निकली तो सब देखते रह गए. बता दें कि एल्विश के चाहने वालों की लिस्ट काफी लंबी है, जिन्होंने उसे खूब सारे वोट दिए. एल्विश यादव एक यूट्यूबर है जो कि वीडियो बनाते हैं. एल्विश के पास यूट्यूब पर दो चैनल ‘एल्विश यादव व्लॉग्स’ और ‘एलविश यादव’ के नाम से है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >