Bigg Boss OTT 2: मनीषा रानी को लेकर बेबिका ने कही ऐसी बात, जिसे सुन फूट-फूटकर रोई बिहार की बेटी, कही ये बात

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 के लेटेस्ट एपिसोड में हम देखेंगे कि मनीषा रानी और बेबिका धुर्वे के बीच जमकर लड़ाई होती है. जिसके बाद बेबिका मनीषा की बोली का मजाक उड़ाती हैं और उन्हें पापी गुड़िया कह देती है. जिसके बाद बिहार की बेटी फूट-फूटकर रोने लगती हैं.

बिग बॉस ओटीटी फुल स्पीड में फिनाले की ओर आगे बढ़ रहा है. जहां हर दिन कई ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे है. 2 हफ्ते के भीतर 3 तीन कंटेस्टेंट बेघर हो चुके हैं, जिसमें पुनीत सुपरस्टार, पलक पुरस्वानी और आलिया सिद्दीकी शामिल है. अब घर में दो दोस्तों के बीच जबरदस्त लड़ाई को मिलेगी. जी हां बेबिका धुर्वे और मनीषा रानी के बीच काफी लड़ाई हुई. जिसके बाद बेबिका ने उनपर कई पर्सनल कमेंट भी किये. इधर सीक्रेट टास्क में अभिषेक मल्हान घर के नये कैप्टन बन गये हैं.

बेबिका और मनीषा रानी में जबरदस्त लड़ाई

बिग बॉस ओटीटी 2 के लेटेस्ट एपिसोड में बेबिका धुर्वे और मनीषा रानी एक-दूसरे को ईद की शुभकामनाएं देते हैं. बेबिका परांठे बना रही थी और मनीषा उनसे कहती है कि आंच धीमी कर दो नहीं तो पराठे जल जाएंगे. बेबिका जवाब देती है, “ठीक है मैं देखूंगी.” मनीषा जवाब देती है, “मैं देख सकती हूं कि वे जल रहे हैं” और बेबिका ने उस पर पलटवार करते हुए कहा, “लोग ज्यादा जल रहे हैं.” जल्द ही वे बहस करने लगते हैं और बेबिका मनीषा के फिसड्डी होने की बात करती है.

https://www.instagram.com/p/CuFId5FMAbF/?hl=en मनीषा बोली-मुझे अपनी भाषा पर गर्व

मनीषा बताती हैं, ”मैं आपसे घर की सदस्‍य के तौर पर बात कर रही हूं.” बेबिका ‘सदस्य’ शब्द की नकल करती है और मनीषा की भाषा पर तंज कसती है. मनीषा कहती हैं, मेरी हिंदी उतनी मजबूत नहीं है, मैं आपकी तरह ज्यादा पढ़ी-लिखी तो नहीं हूं, लेकिन मुझे अच्छे संस्कार मिले हैं. बेबिका यह तर्क देती रहती है कि वह लड़ाई के दौरान जल गई थी. वह कहती हैं, “हाथ जला है मेरा, मैं इसका मुंह जलाउंगी अब.” मनीषा रोते हुए कहती है, “मुझे देखने दो कि वह मेरा चेहरा कैसे जलाती है, आपको लड़ने के लिए एक विषय की आवश्यकता है. अगर लोग मुझसे बात नहीं करते तो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन किसी ने मेरी भाषा नहीं सुधारी. मुझे अपनी भाषा पर गर्व है. सरकारी स्कूल से पढ़ने के बाद मुझमें संस्कार ज्यादा आ गए हैं. मुझे अपनी भाषा पर कोई शर्म नहीं है. कोई भी मेरी शिक्षा या बोलचाल का मज़ाक नहीं उड़ा सकता. मैं जानता हूं कि लोगों का सम्मान कैसे करना है.”

https://www.instagram.com/p/CuHmbBIuY6X/?hl=en Also Read: बिहार की मनीषा रानी को लेकर भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने कह दी ऐसी बात, जिसे सुनकर दंग रह जाएंगे आप अभिषेक मल्हान बनें कैप्टन

बेबिका का कहना है कि मनीषा विक्टिम कार्ड खेल रही हैं. पूजा भट्ट और फलक नाज दोनों बेबिका को समझाने की कोशिश करते हैं कि वह गलत थी. बेबिका का कहना है, ”उन्हें शो में आने से पहले ठीक से बोलना सीख लेना चाहिए था.” फलक ने उनसे कहा, “अब तुम बिल्कुल गलत हो.” बेबिका का कहना है कि उन्हें नहीं लगता कि वह गलत हैं. इधर बिग बॉस के घर में एक ही दिन में दो कैप्टन बने. जहां पहले जद हदीद को कप्तान चुना गया और बाद में अभिषेक मल्हान उर्फ​फुकरा इंसान को कप्तान बनाया गया. हालांकि, ये बात घर के सदस्यों यानी कि प्रतियोगियों को पसंद नहीं आ रही है. घर के सदस्यों, विशेषकर फलक नाज़ उनपर लगातार कमेंट कर रही है. जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >