Bigg Boss Contestant: बिग बॉस पहुंचा ये दिहाड़ी मजदूर, जानिए कौन हैं रोशन भजनकर? संघर्ष भरी कहानी वायरल

Bigg Boss Contestant: डेली वेज मजदूर से बॉडीबिल्डर बने रोशन भजनकर की एंट्री से बिग बॉस मराठी 6 में जबरदस्त हलचल है. उनकी संघर्ष भरी कहानी और फिटनेस जर्नी दर्शकों को खूब प्रेरित कर रही है. जानिए उनकी जिंदगी के बारे में…

Bigg Boss Contestant: बिग बॉस मराठी एक बार फिर नए सीजन के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने आ रहा है और इस बार भी फैंस का उत्साह चरम पर है. शो को एक बार फिर रितेश देशमुख होस्ट करते नजर आ रहे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है कंटेस्टेंट्स की लिस्ट को लेकर. इस सीजन में जिस नाम ने सबका ध्यान खींचा है, वो है रोशन भजनकर. जी हां, रोशन को Bigg Boss Marathi Season 6 के कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री मिल चुकी है. उनकी कहानी आम लोगों से जुड़ी है और शायद इसी वजह से लोग उन्हें लेकर काफी एक्साइटेड हैं.

रेलवे गोडाउन में बोरी उठाने का काम

रोशन भजनकर महाराष्ट्र के अमरावती से आते हैं और पेशे से एक डेली वेज मजदूर हैं. दिनभर रेलवे गोडाउन में सीमेंट, अनाज और भारी बोरियां उठाने वाला ये शख्स आज अपनी मेहनत के दम पर बॉडीबिल्डर और फिटनेस इन्फ्लुएंसर बन चुका है. न कोई महंगे सप्लीमेंट, न लग्जरी जिम, सादा खाना, कड़ी दिनचर्या और जबरदस्त डिसिप्लिन ही उनकी ताकत है.

11 जनवरी से हो रहा है प्रीमियर

अब यही मेहनत और संघर्ष बिग बॉस के घर में क्या रंग दिखाएगा, ये देखना दिलचस्प होगा. बता दें, बिग बॉस मराठी 6 का प्रीमियर 11 जनवरी से कलर्स मराठी पर हो रहा है और इसे जियोहॉटस्टार पर भी देखा जा सकता है.

बिग बॉस मराठी 6 के बारे में

बिग बॉस 19 की समाप्ती के कुछ ही दिनों बाद कलर्स मराठी ने आधिकारिक तौर पर बिग बॉस मराठी सीजन 6 की घोषणा कर दी थी. उसका प्रोमो भी टीवी पर देखने को मिल गयाा था. पिछले सीजन में रितेश देशमुख की होस्टिंग ने हिंदी और मराठी रियलिटी शोज की रेटिंग के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. उनका बेबाक अंदाज, अलग स्टाइल और वीकेंड पर कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाने वाला ‘भाऊचा धक्का’ दर्शकों को खूब पसंद आया था. इसी जबरदस्त रिस्पॉन्स को देखते हुए चैनल ने एक बार फिर रितेश देशमुख को ही बिग बॉस मराठी सीजन 6 शो की कमान सौंपी है. यह शो बी बिग बॉस हिंदी जैसा ही है.

टीजर में दिखा था रितेश का अलग अंदाज

यह भी पढे़ं: The 50 Contestant: ‘द 50’ में करण पटेल की एंट्री कंफर्म, इन सेलेब्स के नाम के भी चर्चे तेज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >