Salman Khan Bigg Boss 20 Jacket Price: सलमान खान की एंट्री हो और माहौल में भाईजान वाला स्वैग न घुले, ऐसा कैसे हो सकता है. ‘वीकेंड का वार’ में सलमान जब स्टेज पर आते हैं, तो सबकी नजर उन पर टिक जाती है. उन्हें ब्लू जैकेट, ब्लैक टी-शर्ट, लाइट ब्लू डेनिम और सिर पर व्हाइट काउबॉय हैट पहने स्पॉट किया गया. हालांकि, इस पूरे लुक में सलमान की जैकेट ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा. अब जब भाईजान की जैकेट इतनी चर्चा में है, तो जाहिर है हर किसी के मन में एक ही सवाल है, आखिर इसकी कीमत कितनी है?
वीकेंड का वार में सलमान खान ने पहनी लाखों की जैकेट
पहली नजर में यह जैकेट जितनी सिंपल और क्लासी दिखाई देती है, इसकी कीमत उतनी ही ज्यादा है. रेडिट के अनुसार सलमान खानने वीकेंड का वार पर D'YAVOL X की suede jacket पहनी है, जिसकी कीमत करीब 1,75,555 है.
जैकेट में आखिर ऐसा क्या खास है?
अब सवाल उठता है कि आखिर इस जैकेट की कीमत इतनी ज्यादा क्यों है? इसका जवाब इसके डिजाइन और इस्तेमाल किए गए मटेरियल में छिपा है.
D'YAVOL X3 कलेक्शन की इस सिंगनेचर स्टाइल को प्रीमियम Zppers, Fine Stitching और पॉकेट्स के साथ तैयार किया गया है. इसमें Suede Goat Leather का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी वजह से जैकेट को बेहद सॉफ्ट और वेलवेट फिनिश मिलती है. ये सिर्फ ऊपर से देखने में महंगी जैकेट नहीं है, बल्कि इसके कंस्ट्रक्शन और डिटेलिंग पर भी खास काम किया गया है. सलमान के लुक में भी यही चीज इसे सबसे अलग बना रही है.
ब्लैक टी-शर्ट और डेनिम ने बढ़ाया जैकेट का स्वैग
सलमान ने इस महंगी जैकेट को किसी बहुत हैवी या चमकदार आउटफिट के साथ पेयर नहीं किया है. उन्होंने अंदर सिंपल ब्लैक टी-शर्ट, नीचे फेडेड ब्लू जींस और सिर पर व्हाइट हैट कैरी की है.
बिग बॉस में सलमान खान का सफर
बिग बॉसऔर सलमान खान का रिश्ता अब सिर्फ एक होस्ट और शो तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि दोनों की पहचान एक-दूसरे से जुड़ चुकी है. सालों से ‘वीकेंड का वार’ में भाईजान कभी कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते नजर आए, तो कभी अपने मजाकिया अंदाज से माहौल हल्का करते दिखे. उनकी स्वैग से करेंगे सबका स्वागत, से ' अपने पर आऊं क्या' या 'अब मैं कहता हूं मुझे बाहर मिल' जैसे डायलॉग्स खूब ट्रेंड करते हैं. बिग बॉस 20 में भी भाईजान धीरे-धीरे कंटेस्टेंट को ज्ञान का डोज दे रहे हैं.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 First Elimination: सलमान खान के शो से OUT हुआ ये कंटेस्टेंट, फैंस बोले- सही हुआ... कुछ कर भी नहीं रहा था
