Bigg Boss 20: बिस बॉस 20 ग्रैंड प्रीमियर के बाद से ही जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है. जहां कंटेस्टेंट्स घर में घुसते ही एक दूसरे से टशनबाजी करने लगे. कोई किसी को भाषा के लिए डांट रहा है, तो कोई बच्ची कहने पर अपनी अकड़ दिखी रही है. इधर आम्रपाली दुबे भी किसी का फालतू नहीं सुन रही है. इसी बीच रीति तिवारी और मैरी कॉम एक दूसरे से भिड़ गई.
रीति तिवारी और मैरी कॉम में ड्यूटी को लेकर हुई बहस
बिग बॉस 20 का अपकमिंग एपिसोड में भी हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा. जिसमें लड़ाई किचन एरिया से शुरू होगी. मैरी कॉम, स्काउट, आसिफ खान और रीति तिवारी अपना-अपना काम कर रहे होते हैं. तभी मैरी, तन्मय से पूछती हैं कि आपके साथ बर्तन धोने की ड्यूटी में कौन हैं. इसपर मनोज तिवारी की बेटी जवाब देती हैं, मेरी ड्यूटी है, लेकिन मैं फिलहाल चाय बना रही हूं.
रीति तिवारी ने मैरी को दी नसीहत
फिर मैरी चिढ़ कर कहती हैं कि चाय बनाने में कितना टाइम लगता है. 5 मिनट का काम है ये तो. आपको जो ड्यूटी दिया गया है, वो करो. सिर्फ खाने के लिए मत घुसों ना. तब रिति कहती है कि मैं बहुत काम करती हूं, तो आप चुप रहो.
मैरी हंसने लगती है. जिसपर मनोज तिवारी की बेटी गुस्से से तिलमिला जाती हैं और कहती हैं कि आप कैप्टन नहीं हो, तो आप मत बोलो... प्लीज मेरे साथ ये मत करो. मेरे पर मत आओ और ऐसा मत करो. फिर मैरी कहती है कि सारी दुनिया मेरे बारे में जानती है. दिल से रिस्पेक्ट करने वाला अलग है, दिल से ये होता है. फिर रीति कहती हैं कि मैं आपका सम्मान करती हूं, लेकिन बकवास नहीं सुनूंगी आपकी.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: बिग बॉस के घर में बनेगी गुल्लू-कनिका मान की जोड़ी? इस कंटेस्टेंट ने पहले दिन ही कर दी भविष्यवाणी
इन कंटेस्टेंट्स ने ली बिग बॉस 20 में एंट्री
- कनिका मान
- आसिफ खान
- काजी अहमद तौकीर
- ईशा रिखी
- आम्रपाली दुबे
- रोहेद खान
- एमसी मैरी कॉम
- हर्ष मछारे उर्फ यंग DSA
- तनमय सिंह
- अर्शिफा खान
- कुशल तंवर उर्फ गुल्लू
- अमन गांधी
- उदिति सिंह
- रिती तिवारी
- माही विज
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 LIVE: इन 16 कंटेस्टेंट्स ने सलमान खान के शो में मारी धमाकेदार एंट्री, पहले ही दिन चाय को लेकर मचा घमासान
