Bigg Boss 20 First Nomination: हिट लिस्ट में रही अर्शिफा खान... खुल गई रिश्तों की पोल, इन 4 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बेघर होने की तलवार

Bigg Boss 20 First Nomination:बिग बॉस के घर में दोस्ती, दुश्मनी और रिश्तों का असली इम्तिहान शुरू हो चुका है. शो के पहले ही नॉमिनेशन ने घर के अंदर ऐसा सियासी खेल छेड़ा कि हर कंटेस्टेंट को अपने फैसले का हिसाब देना पड़ा. एक-एक करके कंटेस्टेंट्स कन्फेशन रूम में पहुंचे और उन्हें दो नाम चुनने थे. किसी ने अपने सबसे बड़े खतरे को निशाना बनाया, तो किसी ने रिश्तों से ज्यादा गेम को तवज्जो दी. आइये जानते हैं कौन नॉमिनेट हुआ.

Bigg Boss 20 First Nomination:बिग बॉस 20 में अब असली खेल शुरू हो चुका है. घर में पहला नॉमिनेशन टास्क हुआ और इस टास्क ने कंटेस्टेंट्स के बीच चल रहे रिश्तों की पोल खोलकर रख दी. एक-एक करके सभी कंटेस्टेंट्स कन्फेशन रूम में पहुंचे और घर से बेघर करने के लिए दो नाम लिए. नॉमिनेशन टास्क की शुरुआत गुल्लू से हुई.

  • गुल्लू कन्फेशन रूम में गए और उन्होंने आम्रपाली दुबे और लव गिल को घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट किया.
  • मनोज तिवारी की बेटी ने उदिति सिंह और मैरी कॉम को नॉमिनेट किया.
  • इसके बाद कनिका मान की बारी आई. उन्होंने सबसे पहले अर्शिफा खान और लव गिल का नाम लिया.
  • आसिफ खान ने कनिका मान और उदिति सिंह को नॉमिनेट किया.
  • अमन गांधी ने लव गिल और आम्रपाली दुबे को नॉमिनेट किया.
  • जब आम्रपाली दुबे कन्फेशन रूम में पहुंचीं तो उन्होंने गुल्लू और कनिका मान को घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट किया.
  • इसके बाद स्काउट ने उदिति सिंह और अर्शिफा खान को नॉमिनेट किया.
  • रोहैद खान ने कनिका मान और लव गिल का नाम लिया.
  • वहीं अपनी बारी आने पर लव गिल ने गुल्लू और कनिका मान को नॉमिनेट किया.
  • माही विज ने अर्शिफा खान और उदिति सिंह को घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट किया.
  • इसके बाद यंग डीएसए ने लव गिल और अर्शिफा खान का नाम लिया.
  • मैरी कॉम ने अर्शिफा खान और गुल्लू को नॉमिनेट किया.
  • उदिति सिंह ने लव गिल और आसिफ खान को बेघर करने के लिए नाम लिया.
  • वहीं काजी ने भी अपनी बारी में यंग डीएसए और कनिका मान को एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेट किया.

पहले नॉमिनेशन में इन चार पर मंडराया खतरा

सभी कंटेस्टेंट्स के फैसलों के बाद बिग बॉस 20 के पहले नॉमिनेशन में चार नाम सामने आए हैं. इस लिस्ट में लव गिल, अर्शिफा खान, कनिका मान और उदिति सिंह शामिल हैं.यानी अब इन चारों पर घर से बेघर होने का खतरा मंडरा रहा है. पहली ही नॉमिनेशन में जिस तरह कंटेस्टेंट्स ने एक-दूसरे को निशाना बनाया है, उससे साफ है कि बिग बॉस के घर में आने वाले दिनों में रिश्तों के साथ-साथ गेम भी तेजी से बदलने वाला है. वहीं मैरी कॉम नॉमिनेशन में रो पड़ी. उन्होंने कहा कि सबने मुझे काफी प्यार और इज्जत दिया. मैं शुक्रगुजार हूं.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Episode 2 Live: बिग बॉस 20 में हुआ पहला नॉमिनेशन टास्क, चाय पर भिड़ीं मैरी कॉम-मनोज तिवारी की बेटी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >