Bigg Boss 20 Episode 1 Live: यंग औऱ काजी में हुई गाली-गलौज, कौन होंगे कैप्टेंसी के दावेदार

बिग बॉस 20 का पोस्टर, फोटो- प्रभात खबर
Bigg Boss 20 Episode 1: बिग बॉस 20 का प्रीमियर हो चुका है औऱ 16 कंटेस्टेंट्स अब अपने जबरदस्त गेम प्लान से दर्शकों को एंटरटेन करेंगे. इसी बीच फर्स्ट एपिसोड में क्या कुछ खास रहा. आइये जानते हैं पल-पल के अपडेट्स.
पहेले कैप्टेंसी टास्क से ये आउट
ईशा, आम्रपाली और अमन कैप्टेंसी टास्क से हो जाते हैं बाहर
कैसे होगा कैप्टेंसी टास्क
बिग बॉस समझाते हुए कहते हैं कि हर बार बजर बजेगा और आप सभी केक के पीसेज पहनकर एक केक बन जाएंगे और ताली की आवाज आते ही आप सब केक की छोटी प्लेट पर जमकर खड़े हो जाएंगे. फिर बर्थडे सॉन्ग बजेगा और ये घुमेगी. जैसे ही गाना खत्म होगा, आप केक बन जाएगा.
फिर काजी बताएंगे कि केक बनने में टॉप 3 जो सबसे लेट हुआ. वो तीनों सदस्य आउट हो जाएंगे. जो सबसे लास्ट तक टिकेगा, वह ही जीतेगा.
कौन है सुनीता, बिग बॉस में बजा बर्थडे सॉन्ग
बिग बॉस बोले- मेरे बर्थडे पार्टी में आप सबको इनवाइट करता हूं. क्योंकि ये मेरा 20वां साल है.
घर वाले एक्साइटेड हो जाते हैं.
फिर रिंग मास्टर के सामने सब खड़े हो जाते हैं
फिर घरवाले बीबी को विश करते हैं.
यंग और काजी में हुई लड़ाई, एक दूसरे को बचाने में लगे घरवाले
काजी और माही विज से भिड़ी अर्शिफा खान
अर्शिफा खान ने घर मे एंटर करते ही तहलका मचा दिया. उन्होंने सबसे पहले तो काजी से लड़ाई की और कहा कि मैं बच्ची नहीं हूं, तो मुझे बच्ची बोलना बंद करो. वह कहती हैं कि चुप रहकर मेरी बात सुनो.
वह यही चुप नहीं रहती. जोर से कहती हैं कि कोई भी मुझे ऑर्डर मत दो. मैंने यहां देखा कि लोग मुझे आर्डर दे रहे हैं.मैं किसी की नहीं सुनने वाली, फिर बाद में बुरा लगेगा.
इसपर एक घरवाला कहता है कि नाम बताओं, तो वह माही विज को कॉलआउट करती हैं और कहती हैं कि मुंह पर बोलती हूं
इसपर माही विज कहती हैं कि मैंने कब कहां भाई. फिर अर्शिफा कहती हैं कि उस वक्त सब बैठे हुए थे बाहर और आपने मुझे पानी लाने के लिए कहा. आपकी हिम्मत किसी और को बोलने की नहीं हुई.
फिर माही कहती हैं कि मैं तो तेरा कितना ख्याल रखती हूं, तेरे लिए चाय बनाती हूं. फिर भी तुम्हें लग रहा है, तो माफ कर दो मुझे
उदिति ने बाथरूम सफाई को लेकर घरवालों को टोका
उदिति जब वाथरूम जाती हैं, तो सीट गीली रहती हैं, तब वह कहती हैं कि बेसिक मैनर किसको नहीं है.
स्काउट मजाक करता है, जिसपर वह भड़क जाती हैं और कहती हैं कि तुम हसोगे तो कोई सीरियस नहीं लेगा.
पहले एपिसोड से ही गायब दिखी आम्रपाली दुबे, एक सीन के अलावा कहीं नहीं आईं नजर
आम्रपाली दुबे को एक बार कैमरे ने बाथरूम में दिखाया था. जिसमें वह मैरी कॉम संग चिटचैट कर रही थी. बाद में जब मैरी रस्सी पर कूद रही थी, तो भोजपुरी क्वीन बोली कि आपको देखकर मेरा कैलोरी कम हो रहा है.
फिर आम्रपाली कहीं भी नहीं दिखीं.
कनिका मान को पसंद नहीं आया ये कंटेस्टेंट, बिग बॉस ने छीनी कैप्टन बनने की पावर
कनिका मान को काजी तौकीर नहीं पसंद आए. उन्होंने कहा कि वो दूसरों की नहीं सुनते हैं, क्योंकि वह अपनी ही दुनिया में डूबे रहते हैं और वहीं करते भी है, अगर सामने से कोई बोल भी रहा है, तो वह टोक देते हैं.
बिग बॉस कहते हैं, तथास्तु
फिर वह काजी से पहले वीक में कैप्टन बनने का पावर छीन लेते हैं
फिर बीबी काजी से कहते हैं कि देखा कैसे घर की दीवारें अचानकर बदल जाती है, यहां हर चीज के दो पहलू होते हैं. देखा किसी का वरदान, किसी के लिए बुरी खबर बन जाता है, लेकिन बुरी खबर ही तो आपको उभरकर सामने आने का मौका देती है.
वो डायलॉग तो आपने सुना ही होगा, घायल हूं तो घातक हूं.
बिग बॉस कंटेस्टेंट से पूछते हैं कि कैसा लगा ये घर
सभी घरवाले कहते हैं कि बहुत अच्छा.
फिर बीबी कहते हैं कि किसी के खराट्टे से तकलीफ हुई, तो मैरी कॉम का सब नाम लेते हैं. फिर बॉक्सर कहती हैं कि मैं तो सो गई, मैं क्या ही करू.
यंग चला रहे हैं, जोड़ी डॉट कॉम
कनिका मान से माही विज पूछती हैं कि क्या बाहर तुम्हारा बॉयफ्रेंड है, तो वह ना में जवाब देती हैं. इसपर माही कहती हैं कि मैं और यंग यहां जोड़ी ही बना रहे हैं. मेरा जोड़ी बनाओं डॉट कॉम है. मैं फाउंडर और माही को फाउडर है.
गुल्लू और कनिका का लव एंगल बनेगा, इस कंटेस्टेंट ने की भविष्यवाणी
रैपर यंग डीएसए ने कहा कि घर में देखना आने वाले दिनों में जरूर कपल बनेगा. माही विज कहती हैं तुम्हें कौन लगता है. इस पर रैपर कहते हैं कि गुल्लू और कनिका का. दोनों की केमिस्ट्री अच्छी है, वह प्यारे भी लगते हैं, एक दूसरे के साथ.
काजी ने मैरी कॉम को किया परेशान, भाषा पर चिढ़ाया
मैरी कॉम कहती हैं कि अंडा कहां है, तो वह उनकी मिमिक्री करता है, मुझे बहुत गुस्सा आता है, ये मेरा लेंग्वेज नहीं है. तो आगे स मुझे मत टोकना.
माही विज चाय बनाने पर भड़की, कहती हैं मैं लौंडा हूं.
माही विज कहती हैं कि तुम लोग लड़कियां हौ, चाय तो बनानी आती ही होगी.
तो ईशा कहती हैं कि आप लड़की नहीं हो, इसपर माही हंसते हुए कहती हैं कि मैं लौंडा हूं.
फिर एक कंटेस्टेंट कहती हैं कि बदले में आप पोहा बना दो. माही कहती हैं कि मुझे चॉपिंग करके दे दो, मै सब कर दूंगी.
लव गिल कहती हैं कि मैं चाय बनाती हूं, एक लोग चायपत्ती दे दें, कोई मुझे दूध दे दो.
माही पलटवार करते हुए कहती हैं कि तू हट काजी बना देगा मेरे लिए चाय
घरवाले बिग बॉस के गाने पर जमकर करते हैं डांस
व्हाइट व्हाइट फेस देखे, दिलवा बीटिंग फास्ट ससुरा चांस मारे रे गाने पर डांस करते हैं. अर्शिफा अपने स्टेप्स से सबको इम्प्रेस करती हैं. वहीं माही विज दिल बनाती है.
इधर मैरी कॉम अंडा बना रही होती है. जब उनसे कोई कहता है कि मेरे लिए भी बना दो, तो वह कहती हैं, खुद बना लो
रैपर यंग डीएसए ने दिखाया साधना कट और अजीबो गरीब हरकतें
रैपर यंग डीएसए अजीबो गरीब पैंट पहनकर आए और कहा कि ये मेरा स्टाइल है. उनकी अंडर गार्मेंट्स दिख रहे थे. फिर एक शख्स पूछते हैं कि ये आपका साधना कट है. नहीं ये हेयरलाइन कट है. मेरे को मेरा कल्चर बहुत पसंद है.
मैरी कॉम ने अपनी मदरहुड जर्नी की शेयर
एपिसोड के शुरुआत में मैरी कॉम ने अपनी मदरहुड जर्नी शेयर की. जिसमें बताया कि मुझे लड़की चाहिए थी, लेकिन बॉय हुआ, बाद में फिर लड़का. इसलिए मैंने बेटी को गोद लिया.
बच्ची बोलने पर भड़की अर्शिफा खान
अर्शिफा खान को घरवालें बच्ची की तरह ट्रीट कर रहे थे, तो उन्होंने कहा कि बच्ची नहीं हूं, मैं Gen z हूं तो वैसे ही ट्रीट करो. फिर एक कंटेस्टेंट गाना गाने लगा. इसपर एक्ट्रेस भड़क गई और कहती हैं, तुम सब को खा जाऊंगी मैं.
पहले ही दिन लड़कियों से फ्लर्ट करते दिखे युंग
युंग माही विज संग जोड़ियां बनाते दिखे उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि यहां प्यार होगा और कपल भी बनेंगे. फिर माही पूछती हैं कि क्या आप प्यार में पड़ेंगे, तो वो कहते हैं नहीं. प्यार वालो को गोली खाने पड़ते हैं.
लव गिल को कैसा चाहिए पार्टनर
इन कंटेस्टेंट्स को बॉडी शेमिंग का करना पड़ा सामना
लव गिल ने अपने बचपन और अपने लुक की वजह से लगातार लोगों की बातों का सामना करने के बारे में खुलकर बात की. अमन के साथ अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए, उन्होंने बताया कि बड़े होने के दौरान अपने शरीर को लेकर की जाने वाली कमेंट्स से निपटना कितना मुश्किल था. अमन भी उनके अनुभव से खुद को जोड़ते हुए बताते हैं कि उन्हें भी बहुत दुबले होने की वजह से 'बॉडी शेमिंग' का सामना करना पड़ा है. लव गिल आगे कहती हैं, "जब मेरा वजन थोड़ा ज्यादा था, तो लोग मेरे शरीर पर कमेंट करते थे. फिर मैंने वेट कम किया, लेकिन उसके बाद भी लोगों के पास कहने के लिए कुछ न कुछ होता था. वे मुझसे कहते थे कि मैं बहुत दुबली लग रही हूं या पूछते थे कि क्या मैं कुछ खाती भी हूं या नहीं. ऐसा लगता था कि मैं चाहे कुछ भी कर लूं, लोगों की मेरे लुक को लेकर कोई न कोई राय होती ही थी."
काफी इमोशनल इंसान हैं लवप्रीत
लवप्रीत बिग बॉस 20 में घरवालों से बातचीत करती हैं और उन्हें जानने की कोशिश करती हैं. वह 24x7 लाइव के दौरान उदिति को बताती हैं कि वह एक इमोशनल इंसान हैं और लोगों से जल्दी जुड़ जाती हैं. वह यह भी बताती हैं कि उनके बहुत कम दोस्त क्यों हैं. उनके लिए दोस्ती बहुत मायने रखती है.
माही-अर्शिफा और ईशा में हुई तीखी बहस
बाद में, माही विज और पंजाबी एक्टर और रैपर बादशाह की अलग हो चुकी पत्नी ईशा रिखी के बीच किचन में चाय को लेकर एक अजीब स्थिति बनती है. माही ईशा से पूछती हैं कि क्या उन्हें अच्छी और कड़क चाय बनानी आती है. साथ ही यह भी कहती हैं कि "तुम लड़कियों" को चाय बनानी आनी चाहिए. ईशा तुरंत पलटकर पूछती हैं कि फिर माही क्या हैं. माही गुस्से में कहती हैं, "अरे ज्यादा होशियार मत बनो." झगड़ा तब और बढ़ जाता है जब टीवी एक्टर और इन्फ्लुएंसर अर्शिफा खान लॉन में माही के साथ जुड़ती हैं. माही चाय को थोड़ी देर तक उबालने के बारे में कुछ कहती हैं, जिससे मामला और बिगड़ जाता है. अर्शिफा जल्द ही किचन में जाती हैं और शिकायत करती हैं कि माही लगातार लोगों को हुक्म चला रही हैं. जब बाद में माही उनसे कप में दूध डालने के लिए कहती हैं, तो वह साफ कर देती हैं कि वह इससे खुश नहीं हैं.
माही विज की अमन गांधी से हुई तकरार
बिग बॉस के पहले ही माही विज विलेन बनी नजर आई. पहली छोटी सी कहासुनी तब होती है, जब माही टीवी अभिनेता अमन गांधी से अपना सामान उठाने में मदद मांगती हैं. अमन कहते हैं कि वे खुशी-खुशी मदद करेंगे, लेकिन उनसे "प्लीज" कहने को कहते हैं. जब पंचायत अभिनेता आसिफ खान बिना कहे ही उनकी मदद करने लगते हैं, तो माही अमन पर इस शब्द को लेकर इतना हंगामा करने पर तंज कसती हैं. फिर वे नाराज होकर चली जाती हैं और कहती हैं, "प्लीज बोलूं मैं तेरेको, भक."
बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट
कनिका मान
आसिफ खान
आम्रपाली दुबे
रोहेद खान
एमसी मैरी कॉम
हर्ष मछारे उर्फ यंग DSA
तनमय सिंह
काजी अहमद तौकीर
ईशा रिखी
अर्शिफा खान
कुशल तंवर उर्फ गुल्लू
अमन गांधी
उदिति सिंह
रिती तिवारी
माही विज
शुरू हो चुका है बिग बॉस 20
बिग बॉस 20 का घर आखिरकार गुलजार हो चुका है. इस बार शो में 16 कंटेस्टेंट्स ने एंट्री ली है और अब एक ही छत के नीचे शुरू होने वाला है ड्रामा, दोस्ती, तकरार और खूब सारा एंटरटेनमेंट. सलमान खान की होस्टिंग में नए सीजन का आगाज हो चुका है और घर में कदम रखते ही कंटेस्टेंट्स को 24x7 कैमरों की निगरानी वाली जिंदगी का पहला एक्सपीरियंस मिल गया है. अब घर के अंदर कौन किसका दोस्त बनेगा और कौन किससे भिड़ेगा, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा. कभी छोटी-सी बात बड़ा झगड़ा बन सकती है, तो कभी अनजान लोग पक्के दोस्त बनते नजर आ सकते हैं. इसके साथ ही नए रिश्ते, बदलती रणनीतियां और अचानक आने वाले ट्विस्ट शो को और भी मजेदार बनाने वाले हैं. बिग बॉस 20 के एपिसोड्स रोजाना जियोहॉटस्टार पर रात 9 बजे स्ट्रीम होंगे. वहीं टीवी पर दर्शक इसे कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे देख सकते हैं.