Bigg Boss 20 Amrapali Dubey and Arishfa Khan Fight: Bigg Boss के घर में रिश्ते कब बदल जाएं और दोस्ती कब दुश्मनी में बदल जाए, यह कहना मुश्किल है. शो के ताजा एपिसोड में अम्रपाली दुबे और अरिशफा खान के बीच ऐसी बहस देखने को मिली, जिसने घर का माहौल पूरी तरह गर्म कर दिया. दोनों के बीच बातचीत शुरू तो सामान्य तरीके से हुई, लेकिन धीरे-धीरे मामला संस्कार, हिपोक्रेसी और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तक पहुंच गया. बहस के दौरान अरिशफा इमोशनल होकर रोने लगीं और उन्होंने अम्रपाली की बात पर कड़ा विरोध जताया.
आम्रपाली बोलीं- तुमसे और उदिति से बात करने से डरते हैं लोग
बहस की शुरुआत उस वक्त हुई, जब आम्रपाली दुबे ने अरिशफा से कहा कि घर में कई लोग उनसे और उदिति से बात करने से डरते हैं. आम्रपाली का कहना था कि लोगों को समझ नहीं आता कि दोनों कब किस बात का बुरा मान जाएंगी और किस बात को ऑफेंडिंग मान लेंगी.
इस पर अरिशफा ने तुरंत अपनी सफाई देते हुए कहा कि उनसे घर का हर इंसान बात करता है और कोई भी उनसे नहीं डरता. उन्होंने आम्रपाली की तरफ इशारा करते हुए कहा कि शायद सिर्फ आप लोग ही ऐसा सोचते हैं. इसके बाद अरिशफा ने कहा कि वह खुद आम्रपाली के पास बातचीत करने के लिए आई थीं.
'तुम लोगों के घर के संस्कार निकालने लगती हो'
अरिशफा की बात सुनकर आम्रपाली का गुस्सा बढ़ गया। उन्होंने अरिशफा पर आरोप लगाया कि उनकी सबसे बड़ी समस्या यह है कि वह बात-बात पर लोगों के घर और उनके संस्कारों को लेकर टिप्पणी करने लगती हैं.
आम्रपाली ने साफ शब्दों में कहा कि अगर अरिशफा को उनके संस्कार पसंद नहीं हैं, तो उनसे बात करने की कोई जरूरत नहीं है.
आम्रपाली ने कहा, "अगर तुम्हें मेरे संस्कार पसंद नहीं हैं, तो डोंट टॉक टू मी. मैं यही कहना चाहती हूं."
इसके बाद दोनों के बीच 'हिपोक्रेट' यानी दोहरे रवैये को लेकर भी बहस शुरू हो गई. आम्रपाली ने अरिशफा की एक बात पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर कोई खुद को इंसान कहता है और दूसरे को जानवर जैसे शब्दों से जोड़ता है, तो यह हिपोक्रेसी है. इस पर अरिशफा ने भी पलटकर जवाब दिया और कहा कि उन्हें हिपोक्रेट कहने का तरीका भी सही नहीं है.
'मैं तो आपके पास सॉरी बोलने आई थी'
बहस बढ़ती देख अरिशफा ने कहा कि वह तो आम्रपाली के पास माफी मांगने आई थीं. हालांकि, आम्रपाली इस बात से बिल्कुल प्रभावित नहीं हुईं. उन्होंने अरिशफा से साफ कहा, "मत आया कर."
इतना ही नहीं, आम्रपाली ने अरिशफा के सोशल मीडिया करियर पर भी तंज कसते हुए कहा,
"यह कोई शॉर्ट वीडियो प्लेटफार्म नहीं है. अपने सुपीरियॉरिटी कॉम्प्लेक्स से बाहर निकलो."
आम्रपाली की यह बात अरिशफा को काफी बुरी लगी और वह इमोशनल हो गईं.
रोते हुए अरिशफा बोलीं- शर्म करो, मेरा घर चलता है उससे
अरिशफा रोते और चिल्लाते हुए कहती हैं कि जिस शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म को लेकर आम्रपाली ने तंज कसा है, उसी से उनका घर चलता है. उन्होंने कहा,
"शर्म करो, मेरा घर चलता है उससे, आपको शर्म आनी चाहिए."
अरिशफा की बात के बाद आम्रपाली ने भी पलटकर कहा कि किसी दूसरे के परिवार और घर को लेकर टिप्पणी करने से पहले व्यक्ति को खुद सोचना चाहिए. आम्रपाली ने साफ किया कि उन्हें सबसे ज्यादा आपत्ति इस बात पर है कि अरिशफा बहस के दौरान दूसरों के परिवार और संस्कारों को बीच में ले आती हैं.
इस तरह एक छोटी सी बातचीत से शुरू हुआ मामला जल्द ही Bigg Boss के घर की बड़ी लड़ाई में बदल गया. अब देखना दिलचस्प होगा कि दोनों के बीच यह दूरियां आगे और बढ़ती हैं या फिर अरिशफा की माफी के बाद दोनों के रिश्ते में कोई सुधार देखने को मिलता है.
