Bigg Boss 19: इस दिन से शुरू होगा बिग बॉस 19, ये कंटेस्टेंट्स सलमान खान के शो में मचा सकते हैं धमाल

Bigg Boss 19: सलमान खान की मोस्ट अवेटेड रियालिटी शो बिग बॉस 19 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. शो में एक बार फिर पॉपुलर कंटेस्टेंट एंटरटेनमेंट का तड़का लगाएंगे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अलीशा पंवार, राज कुंद्रा, धीरज धूपर और कृष्णा श्रॉफ जैसे स्टार्स नजर आ सकते हैं. अब रियालिटी शो के ऑनएयर होने की डेट्स भी सामने आ गई है.

Bigg Boss 19: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान टीवी के मोस्ट अवेटेड रियलिटी शो बिग बॉस 19 के होस्ट के रूप में वापसी करने के लिए तैयार हैं. शो को लेकर पहले खबर आई थी कि इस साल ये ऑनएयर नहीं होगा. हालांकि बाद में चैनल और प्रोडक्शन टीम के बीच कथित बातचीत के बाद फेमस स्टार्स को अप्रोच करने का सिलसिला शुरू हो गया. बिग बॉस 19 किस दिन ऑनएयर होगा, इसको लेकर डिटेल्स सामने आ गई है.

बिग बॉस 19 के प्रीमियर की तारीख का खुलासा?

गॉसिप्स टीवी की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, बिग बॉस 19 जल्द ही शुरू हो सकता है. शुरुआत में, फैंस को जून में लॉन्च की उम्मीद थी, लेकिन लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो 3 अगस्त को इसका प्रीमियर शुरू होगा, जो तीन महीने तक चलेगा.

ये कंटेस्टेंट शो में मचा सकते हैं धमाल

नए सीजन में टीवी और बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों की एक नई लाइनअप की उम्मीद है, जिसमें कोई सोशल मीडिया इन्फ़्लुएंसर या YouTuber नजर नहीं आएंगे. वहीं जो स्टार्स कंटेस्टेंट बन दर्शकों को एंटरटेन कर सकते हैं. उनमें फैजल शेख, डेजी शाह, तनुश्री दत्ता, खुशी दुबे, विक्रम सिंह चौहान, राम कपूर, शरद मल्होत्रा, राज कुंद्रा, गौरव तनेजा, पारस कलनावत और शशांक व्यास शामिल हैं.

बिग बॉस 19 में वायरल लेडी आ सकती है नजर

बिग बॉस 19 के मेकर्स आए दिन पॉपुलर स्टार्स को शो में आने का ऑफर देते हैं. अब इसमें वायरल लेडी का नाम जुड़ गया है. यह महिला कोई और नहीं बल्कि हैदराबादी किरक खाला के नाम से मशहूर प्रिया रेड्डी है. रिपोर्ट्स की मानें तो प्रिया और मेकर्स के बीच बातचीत चल रही है. हालांकि ऑफिशियल अनाउंसमेंट होना बाकी हैं.

यह भी पढ़ें- The Great Indian Kapil Show: एक एपिसोड के लिए कपिल शर्मा चार्ज कर रहे 5 करोड़, सीजन की कमाई जान लगेगा झटका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >