Bigg Boss 19: सलमान खान ने स्पेशल अंदाज में मनाया तान्या मित्तल का बर्थडे, भेजा ये खास गिफ्ट, देखें VIDEO में

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 का वीकेंड का वार काफी दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि सलमान खान खास अंदाज में तान्या मित्तल का बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे और उन्हें बॉस कहकर भी बुलाएंगे. वह उनके लिए घर में बकलावा भेजेंगे.

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 का वीकेंड का वार हमेशा ही मजेदार होता है, क्योंकि इसमें सलमान खान आते हैं और कंटेस्टेंट्स संग जमकर मस्ती करते हैं, कभी-कभी उनकी क्लास भी लगाते हैं, जिसे देशने में दर्शकों को खूब मजा आता है. इस बार का भी वीकेंड काफी स्पेशल होने वाला है, क्योंकि तान्या मित्तल का जन्मदिन है. बिग बॉस सहित भाईजान उन्हें उनकी पसंदीदा मिठाई बकलवा से सरप्राइज देते हैं.

तान्या मित्तल का बर्थडे खास अंदाज में सेलिब्रेट करते हैं सलमान खान और बिग बॉस

बिग बॉस 19 वीकेंड का वार एपिसोड का एक प्रोमो जारी किया गया है. इसमें सलमान खान उस वक्त हैरान हो जाते हैं, जब क्रू मेंबर्स गिफ्ट्स और बकलवा की प्लेटें सजाते हैं. वह पूछते हैं, “ये सब क्या हो रहा है?” फिर उन्हें याद आता है, “ओह हो! बॉस का जन्मदिन है!” फिर भाईजान कहते हैं कि तान्या जी हैप्पी बर्थडे. इसके तुरंत बाद, अभिषेक बजाज और शहबाज बकलवा की प्लेटें लाते हैं. फिर होस्ट कहते हैं कि आपको कोई आईडिया है कि ये बकलावा कहां से मंगवाया गया है, इपर तान्या कहती हैं कि मुझे होप है कि दुबई से. सलमान कहते हैं कि दुबई से थोड़ा पहले है, एक जगह डांडा.”

नेहल को सलमान खान देंगे एक टास्क

इन सबके बाद सलमान खान नेहल को एक टास्क देते हैं, जिसमें उन्हें तीन कंटेस्टेंट्स का पर्दाफाश करने के लिए कहते हैं, जिनके असली चेहरे उन्होंने सीक्रेट रूम से देखे थे. सलमान ने कहा, “नेहल आज आप तीन चेहरों से नकाब उतारेंगी, जिनका असली चेहरा आपने सीक्रेट रूम में देख लिया था.” इसके बाद नेहल तान्या पर बिग बॉस के घर के अंदर कई मुखौटे पहनने का आरोप लगाती हैं. वह बताती हैं कि अमाल के साथ वह बिल्कुल अलग हैं.

यह भी पढ़ें- राहीगिरी फाउंडेशन की डॉक्यूमेंट्री ‘द साइलेंट एपिडेमिक’ को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, सड़क दुर्घटनाओं के विनाशकारी परिणामों को दिखाती है डॉक्यूमेंट्री

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >