Bigg Boss 19 में लगेगा ‘बबिता जी’ के ग्लैमर का तड़का? मुनमुन दत्ता को मेकर्स ने फिर किया ऑफर

Bigg Boss 19 में ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की ‘बबिता जी’ यानी मुनमुन दत्ता को एक बार फिर शो में आने का ऑफर मिला है. ऐसे में आइए बताते हैं क क्या इस बार वे बनेंगी सलमान खान के शो का हिस्सा बनेंगी?

Bigg Boss 19: सलमान खान का चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 19’ एक बार फिर चर्चा में है. शो के लिए कास्टिंग जोरों पर है और मेकर्स हर साल की तरह इस बार भी बड़े-बड़े नामों को अप्रोच कर रहे हैं. इसी लिस्ट में अब एक और दिलचस्प नाम जुड़ गया है, वह है ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम मुनमुन दत्ता, यानी सबकी फेवरेट ‘बबिता जी’. साल की शुरुआत में भी मेकर्स ने एक्ट्रेस को शो के लिए अप्रोच किया था, लेकिन उस वक्त कोई पुष्टि नहीं की गई थी. अब एक बार फिर बिग बॉस 19 के मेकर्स ने उन्हें शो का ऑफर दियता है. ऐसे में आइए बताते हैं, इस बार वह घर की सदस्य बनेंगी या नहीं?

क्या इस बार ‘बबिता जी’ कहेंगी हां?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुनमुन दत्ता को एक बार फिर ‘बिग बॉस’ में हिस्सा लेने का ऑफर मिला है. यह पहली बार नहीं है जब उन्हें अप्रोच किया गया हो. पिछले कई सालों से मेकर्स उन्हें शो का हिस्सा बनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हर बार मुनमुन बिना झिझक ऑफर ठुकरा देती हैं. हालांकि, इस बार उनके फैंस को उम्मीद है कि शायद वह सलमान खान के शो में नजर आ सकती हैं.

अब तक क्यों नहीं बनीं हिस्सा?

अब तक मुनमुन ने ‘बिग बॉस’ का ऑफर स्वीकार क्यों नहीं किया, इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. लेकिन माना जा रहा है कि उन्हें अपने कमिटमेंट्स और ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के साथ लंबे जुड़ाव के चलते ऐसा करना पड़ता है. शो को छोड़कर किसी और प्लेटफॉर्म पर जाना उनके लिए एक बड़ा फैसला होगा.

शो में एंट्री ली तो लग जाएगा ग्लैमर का तड़का

अगर मुनमुन दत्ता ‘बिग बॉस 19’ में आती हैं, तो शो में जबरदस्त ग्लैमर और एंटरटेनमेंट का डोज देखने को मिलेगा. उनकी पॉपुलैरिटी, बोल्ड अंदाज और ओपन माइंडेड पर्सनालिटी शो के फॉर्मेट को और दमदार बना सकती है. मुनमुन की एक खास फैन फॉलोइंग है और उनके स्टाइल को भी खूब पसंद किया जाता है.

अब देखना ये है कि क्या मुनमुन इस बार मेकर्स की बात मानती हैं और दर्शकों को ‘बिग बॉस’ के घर में ‘बबिता जी’ की एक झलक देखने को मिलती है या नहीं. फिलहाल, सभी की नजरें इस नए कंटेस्टंट्स की एंट्री पर टिकी हैं.

यह भी पढ़े: IPL 2025 Final: टूटे दिल की सुने कौन सिसकी! प्रीति जिंटा के रिएक्शन ने तोड़ा दिल, हार के बाद सबको संभालती-गम छुपाती रहीं, वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >